facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCLSoftware 2.4 करोड़ यूरो में करेगी जीनिया का अधिग्रहण

Advertisement

HCLTech का डेटा ऐंड एनालिटिक्स कारोबार अधिग्रहण के बाद मेटाडेटा प्रबंधन और डेटा कैटलॉग क्षमताओं में करेगा विस्तार

Last Updated- August 09, 2024 | 11:55 PM IST
HCL tech

एचसीएलटेक के सॉफ्टवेयर कारोबार अनुभाग एचसीएलसॉफ्टवेयर ने 2.4 करोड़ यूरो (लगभग 218 करोड़ रुपये) में डेटा कैटलॉग और संचालन समाधान देने वाली पेरिस की कंपनी जीनिया का अधिग्रहण करने के अपने इरादे का आज ऐलान किया। यह अधिग्रहण सितंबर 2024 में पूरा होने की उम्मीद है।

एचसीएलसॉफ्टवेयर इस अधिग्रहण के जरिये अपने डेटा ऐंड एनालिटिक्स कारोबार (ऐक्शन) को बढ़ाएगी। एचसीएलसॉफ्टवेयर ऐक्शन डेटा प्लेटफॉर्म ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान हाइब्रिड डेटा प्रबंधन और एकीकरण में दमदार वृद्धि देखी है। कंपनी ने कहा कि मेटाडेटा प्रबंधन, डेटा कैटलॉग और संचालन क्षमताओं को जोड़ने से ग्राहक डेटा प्लेटफॉर्म की इन क्षमताओं का उपयोग करने में सक्षम होंगे।

एचसीएलसॉफ्टवेयर के मुख्य उत्पाद अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा, ‘हमारे ग्राहकों के लिए कारोबारी कार्यों में अपनी जेनएआई पहलों को बढ़ावा देने के मामले में मेटाडेटा प्रबंधन महत्वपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे एचसीएलसॉफ्टवेयर एकीकृत डेटा इंटेलिजेंस समाधान दे सकेगी।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement