facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

HCLTech ने सोनिया एलैंड को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का ‘कंट्री मैनेजर’ किया नियुक्त

माइकल हॉर्टन 10 वर्षों के कार्यकाल के बाद अब परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे।

Last Updated- November 14, 2023 | 12:29 PM IST
HCL Tech Q3 results: Net profit of the third largest software company increased by 5.5%, shareholders will get a dividend of Rs 25 तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.5% बढ़ा, शेयरहोल्डर्स को मिलेगा 25 रुपये का डिविडेंड
Representative Image

आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (एचसीएलटेक) ने सोनिया एलैंड को अपने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड परिचालन के लिए कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं ‘कंट्री मैनेजर’ नियुक्ति किया है। वह एक अप्रैल 2024 से कार्यभार संभालेंगी।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार एलैंड, माइकल हॉर्टन का स्थान लेंगी। माइकल हॉर्टन 10 वर्षों के कार्यकाल के बाद अब परामर्शदाता की भूमिका निभाएंगे। अपने 10 साल के कार्यकाल में हॉर्टन ने एचसीएलटेक को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में एक डिजिटल प्रौद्योगिकी सेवा भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद की।

यह भी पढ़ें : IPO में करना चाहते हैं निवेश तो खुशखबरी! आ रहे हैं Fedfina, IREDA समेत इन कंपनियों के आईपीओ

एलैंड एचसीएलटेक में ‘ग्रोथ मार्केट’ के अध्यक्ष स्वपन जौहरी के अधीन काम करेंगी। वह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में पदस्थ रहेंगी। एचसीएलटेक से जुड़ने से पहले एलैंड डेलॉयट ऑस्ट्रेलिया में प्रौद्योगिकी रणनीति व परिवर्तन भागीदार थीं।

एचसीएलटेक दो दशकों से अधिक समय से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मौजूद है और विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल, इंजीनियरिंग, क्लाउड तथा (कृत्रिम मेधा) से जुड़ी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

First Published - November 14, 2023 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट