facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

HCLTech, Intel Foundry ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर इनोवेशन के लिए सहयोग का किया विस्तार

Advertisement

इसका मकसद सेमीकंडक्टर निर्माताओं, प्रणाली ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) और क्लाउड सेवा प्रदाताओं के लिए अनुकूलित सिलिकॉन समाधान विकसित करना है।

Last Updated- February 22, 2024 | 12:33 PM IST
HCL Tech Q1
Representative Image

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTech) वैश्विक सेमीकंडक्टर नवाचार को बढ़ाने के लिए इंटेल फाउंड्री के साथ दीर्घकालिक सहयोग का विस्तार कर रही है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह साझेदारी एक मजबूत और विविध आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के लिए इंटेल फाउंड्री की उन्नत प्रौद्योगिकी विनिर्माण क्षमताओं के साथ एचसीएलटेक की डिजाइन विशेषज्ञता को एक साथ लाती है, जो नवाचार तथा उत्कृष्टता के एक नए युग का प्रतीक है।

इसका मकसद सेमीकंडक्टर निर्माताओं, प्रणाली ओईएम (मूल उपकरण निर्माताओं) और क्लाउड सेवा प्रदाताओं के लिए अनुकूलित सिलिकॉन समाधान विकसित करना है।

एचसीएलटेक के अध्यक्ष (इंजीनियरिंग और आर एंड डी सर्विसेज) विजय गुंटूर ने कहा, ‘‘ इंटेल फाउंड्री की उन्नत प्रौद्योगिकियां और विनिर्माण तथा उन्नत पैकेजिंग में सिलिकॉन-सत्यापित आईपी हमारे पारस्परिक ग्राहकों के लिए अभिनव, सुलभ व विविध समाधानों की हमारी आपूर्ति को मजबूत करते हैं।’’

इंटेल फाउंड्री के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट एंड डिजाइन इकोसिस्टम इनेबलमेंट) राहुल गोयल ने कहा, ‘‘ हम एक मजबूत तथा खुले परिवेश को बढ़ावा देने के लिए एचसीएलटेक के साथ अपने सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्साहित हैं…’’

Advertisement
First Published - February 22, 2024 | 12:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement