facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCLTech ने प्रोसेसर आईपी कंपनी Arm के साथ की साझेदारी

Advertisement

नोएडा स्थित मुख्यालय वाली एचसीएलटेक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो 60 देशों में 2,27,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:29 PM IST
Partnership

सूचना प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र की दिग्गज एचसीएलटेक (HCLTech) ने प्रोसेसर आईपी कंपनी आर्म (Arm) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। उसके साथ मिलकर वह एआई-संचालित व्यवसाय संचालन में मददगार पारंपरिक सिलिकन चिप विकसित करेगी।

यह साझेदारी बाजार में ऐसे समाधान उपलबध कराएगी जो सेमीकंडक्टर विनिर्माताओं, सिस्टम ओईएम और क्लाउड सेवा प्रदाताओं को अपने डेटा केंद्रों की कंप्यूटिंग दक्षता बढ़ाने में सक्षम बनाएंगे।

एचसीएलटेक के कार्यकारी उपाध्यक्ष (इंजीनियरिंग ऐंड आरऐंडडी सेवाएं) अमीर सैथू ने कहा, ‘एचसीएलटेक का आर्म के साथ सहयोग उद्योग के उन अग्रणी कस्टम एआई सिलिकन समाधानों के विकास में योगदान करेगा, जो डेटा सेंटर के माहौल में एआई वर्कलोड से निपटने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा। साथ ही हमें सेमीकंडक्टर उद्योग में प्रौद्योगिकी के विकास और नवाचार की अगुआई की भी उम्मीद है।’

कंपनी पूर्व-एकीकृत आर्म नियोवर्स कंप्यूट सबसिस्टम (सीएसएस) का लाभ उठाने की योजना बना रही है ताकि विकास जोखिमों को कम करने में मदद मिले और एआई वर्कलोड के लिए बेहतर प्रदर्शन और क्षमता विस्तार की दिशा में तेजी से नवीन, बाजार के अनुकूल समाधान प्रदान करने में ग्राहकों की मदद की जा सके।

नोएडा स्थित मुख्यालय वाली एचसीएलटेक वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी है, जो 60 देशों में 2,27,000 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान करती है। कंपनी वित्तीय सेवाओं, विनिर्माण, जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल, प्रौद्योगिकी और सेवाओं, दूरसंचार और मीडिया, खुदरा और सार्वजनिक सेवा जैसे क्षेत्रों में आईटी समाधान मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement