facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HCLTech Q2 Results: लाभ में 10.5% का इजाफा, 28,862 करोड़ रुपये की हुई कमाई

Advertisement

कंपनी ने उत्तर अमेरिका और यूरोप में अपना कारोबार बढ़ाना बरकरार रखा। उत्तरी अमेरिका में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यूरोप में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Last Updated- October 14, 2024 | 9:54 PM IST
HCL Tech Q4 results

HCLTech Q2 Results: देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी एचसीएलटेक ने वित्त वर्ष 25 के लिए अपने राजस्व वृद्धि के अनुमान का निचला स्तर बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत से पांच प्रतिशत के बीच कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने तीन से पांच प्रतिशत का राजस्व का अनुमान लगाया था।

नोएडा मुख्यालय वाली आईटी सेवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचसीएलटेक का वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 4,235 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल के मुकाबले लाभ में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई लेकिन तिमाही आधार पर यह स्थिर रहा। तिमाही के दौरान राजस्व 28,862 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर इसमें 8.2 प्रतिशत और तिमाही आधार पर 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

एचसीएलटेक का दूसरी तिमाही का प्रदर्शन ब्लूमबर्ग के अनुमानों से बेहतर रहा। ब्लूमबर्ग ने अनुमान लगाया था कि राजस्व 28,637 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 4,061.6 करोड़ रुपये रहेगा। पहली तिमाही में कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) 2.2 अरब डॉलर रहा। तिमाही आधार पर टीसीवी वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के 1.96 अरब डॉलर की तुलना में अ​धिक रहा।

एचसीएलटेक के मुख्य कार्या अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक सी विजयकुमार ने कहा, ‘तिमाही आधार पर स्थिर मुद्रा में 1.6 प्रतिशत राजस्व वृद्धि और एबिटा 18.6 प्रतिशत के स्तर पर आने के साथ हमने दमदार तिमाही पेश की। यह वृद्धि सभी कारोबारों, भौगोलिक क्षेत्रों और पेशकशों से आई। एचसीएल सॉफ्टवेयर ने इस तिमाही में सालाना आधार पर 9.4 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 की पहली छमाही के दौरान स्थिर मुद्रा में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ शानदार प्रदर्शन किया है जो डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए हमारे उत्पादों की बढ़ती प्रासंगिकता दर्शाता है। हमारी पाइपलाइन बहुत मजबूत है जिसमें डेटा और एआई, डिजिटल इंजीनियरिंग, एसएपी माइग्रेशन और दक्षता आधारित कार्यक्रम शामिल हैं। एआई फोर्स और एआई फाउंड्री जैसी हमारी जेनएआई पेशकशें हमारे ग्राहकों को बहुत पसंद आ रही हैं और मध्य अवधि के दौरान दक्षता, विकास तथा नवाचार के लिए संचालक होनी चाहिए।’

कंपनी ने उत्तर अमेरिका और यूरोप में अपना कारोबार बढ़ाना बरकरार रखा। उत्तरी अमेरिका में सालाना आधार पर 7.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यूरोप में 4.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

दूरसंचार, मीडिया, प्रकाशन और मनोरंजन इस तिमाही में वृद्धि को बढ़ाया। इसमें सालाना आधार पर 61.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद विनिर्माण (7.1 प्रतिशत), खुदरा और सीपीजी (6.2 प्रतिशत) तथा प्रौद्योगिकी और सेवाएं (5.6 प्रतिशत) का स्थान रहा।

बीएफएसआई में 4.5 प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएलटेक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिव वालिया ने कहा, ‘बेहतर मुनाफे के साथ राजस्व वृद्धि हुई है। दूसरी तिमाही में हमारा एबिटा मार्जिन तिमाही आधार पर 149 आधार अंक बढ़कर 18.6 प्रतिशत हो गया।’

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement