facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC AMC block deal: HDFC AMC से बाहर निकलेगी Abrdn, ब्लॉक डील के जरिये पूरी 10.2% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी

Advertisement

एचडीएफसी एएमसी के शेयर एनएसई और बीएसई के स्क्रीन-आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बेचे जाएंगे।

Last Updated- June 20, 2023 | 9:52 AM IST
HDFC

यूके की इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर फर्म Abrdn Investment Management Ltd भारत की HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (HDFC AMC) में अपनी पूरी 10.2 प्रतिशत हिस्सेदारी आज 3,920 करोड़ रुपये या उससे अधिक में बेच सकती है।

इस डील के लिए ब्रोकर BofA के अनुसार, एचडीएफसी एएमसी के शेयर एनएसई और बीएसई के स्क्रीन-आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर बेचे जाएंगे।

बता दें कि मंगलवार की ब्लॉक डील्स के लिए प्राइस बैंड 1,800 रुपये से 1,892 रुपये के बीच सेट किया गया है। सोमवार को कंपनी का शेयर 1.34 फीसदी गिरकर 1892 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।

ब्लॉक डील के तहत लगभग 2.18 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे, जो एचडीएफसी एएमसी के मौजूदा कुल बकाया शेयरों का लगभग 10.2 प्रतिशत है। इसके अलावा लेनदेन राशि के लिए ब्रोकरेज कमीशन और अन्य शुल्क 25 बेसिस पॉइंट्स अंक हैं, जिसका भुगतान खरीदार द्वारा किया जाएगा।

हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि शेयरों के लिए कोई भी ऑर्डर पूरी तरह या आंशिक रूप से पूरा होगा। वहीं, शेयरों का आवंटन ऑपरेशनल मैकेनिक्स और भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों के स्क्रीन-आधारित ट्रेडिंग सिस्टम के तहत होगा। यह पूरा लेनदेन एक लॉट में होगा और बोफा सिक्योरिटीज इंडिया लिमिटेड ब्लॉक डील के लिए ब्रोकर के रूप में कार्य करेगा।

Advertisement
First Published - June 20, 2023 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement