facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC AMC Q4FY24 Results: चौथी तिमाही में 44 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, कमाए 851 करोड़ रुपये

Advertisement

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में नेट मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 1,946 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- April 19, 2024 | 11:17 PM IST
HDFC AMC Share price

एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) का 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में नेट मुनाफा 44 प्रतिशत बढ़कर 541.1 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि (Q4FY23) में नेट मुनाफा 376.1 करोड़ रुपये रहा था।

HDFC AMC कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढ़कर 851 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी आय 637.8 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, मार्च 2024 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 172 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की मार्च 2024 तक प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियां (AUM) 6.13 लाख करोड़ रुपये थी, जो एक साल पहले 4.5 लाख करोड़ रुपये थी।

HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) का वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) में नेट मुनाफा 37 प्रतिशत बढ़कर 1,946 करोड़ रुपये रहा। कुल आय सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 3,162.5 करोड़ रुपये हो गई।

बढ़ा रेवेन्यू

चौथी तिमाही में कंपनी का नेवेन्यू भी 29 फीसदी बढ़कर 695.5 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि (Q4FY23) में 540.9 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व तीसरी तिमाही के 671.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 4 प्रतिशत बढ़ गया।

पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए, HDFC AMC ने FY23 के मुकाबले 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 1,945.8 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष24 के लिए ऑपरेटिंग रेवेन्यू 2,584.4 करोड़ रुपये था, जो पिछले वर्ष से 19 प्रतिशत अधिक था।

चौथी तिमाही और सालाना वित्तीय नतीजों से पहले HDFC AMC के शेयर शुक्रवार को 3,708 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि HDFC AMC देश के दिग्गज म्यूचुअल फंडों में से एक HDFC म्यूचुअल फंड की इन्वेस्टमेंट मैनेजर है।

(PTI-भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement