facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank Q4 Results : एचडीएफसी बैंक का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 20 प्रतिशत बढ़कर 12,594 करोड़ रुपये पर

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 3:57 PM IST
HDFC Bank

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक (Hdfc Bank) का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 20.6 प्रतिशत बढ़कर 12,594.47 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी एवं अंतिम तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी दी।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 10,443.01 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि अक्टूबर-दिसंबर, 2022 तिमाही की तुलना में एचडीएफसी बैंक का शुद्ध लाभ घट गया है जो तीसरी तिमाही में 12,698.32 करोड़ रुपये था।

समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में इस निजी बैंक ने 45,997.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में यह 38,052.75 करोड़ रुपये था।

बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 19.81 प्रतिशत वृद्धि के साथ 12,047.45 करोड़ रुपये हो गया। एकल आधार पर इसकी कुल आय बढ़कर 53,850 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इससे पिछले साल यह 41,086 करोड़ रुपये रही थी।

ऋण घाटों और अन्य मदों में कुल प्रावधान जनवरी-मार्च, 2023 तिमाही में 2,685.37 करोड़ रुपये रहा, जो जनवरी-मार्च, 2022 तिमाही में 3,312.35 करोड़ रुपये रहा था।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात मार्च के अंत में 1.12 प्रतिशत रहा जबकि मार्च 2022 के अंत में यह 1.17 प्रतिशत और दिसंबर तिमाही में 1.23 प्रतिशत रहा था।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement