facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Bank ने FY26 की पहली तिमाही के रिजल्ट की घोषणा की डेट बताई, चेक करें बाकी डिटेल्स

Advertisement

HDFC Bank FY26 की पहली तिमाही के रिजल्ट का ऐलान अगले महीने करेगी। कंपनी की पिछली तिमाही में मुनाफा और NII में बढ़ोतरी हुई थी, निवेशक अब नए आंकड़ों का इंतजार कर रहे है।

Last Updated- June 23, 2025 | 8:17 PM IST
HDFC Bank
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत का सबसे बड़ा निजी बैंक, HDFC बैंक, अपने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजे अगले महीने घोषित करने वाला है। बैंक ने आज स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 19 जुलाई 2025, शनिवार को होगी। इस बैठक में जून 2025 में खत्म होने वाली तिमाही के लिए बैंक के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा।

HDFC बैंक ने अपने बयान में कहा, “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि HDFC बैंक लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 19 जुलाई 2025 को होगी। इस बैठक में, अन्य बातों के अलावा, जून 2025 में खत्म होने वाली तिमाही के लिए बैंक के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी।” पिछले साल की चौथी तिमाही (Q4 FY25) के नतीजे बैंक ने 19 अप्रैल को घोषित किए थे।

Also Read: सिर्फ 5 साल में 3764% रिटर्न देने वाली कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर, इस दिन हो सकता है फैसला

ट्रेडिंग विंडो बंद करने की घोषणा

HDFC बैंक ने यह भी बताया कि बैंक के शेयरों में ट्रेडिंग के लिए ट्रेडिंग विंडो 24 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 तक बंद रहेगी। यह नियम बैंक के डेजिग्नेटेड कर्मचारियों और उनके करीबी रिश्तेदारों पर लागू होगा। यह कदम बैंक के शेयर डीलिंग कोड के तहत उठाया गया है ताकि इनसाइडर ट्रेडिंग को रोका जा सके।

पिछली तिमाही (Q4 FY25) की बात करें तो HDFC बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया था। बैंक का टैक्स के बाद का मुनाफा 17,616 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6.7 फीसदी ज्यादा था। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 10.3 फीसदी बढ़कर 32,070 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) कुल संपत्ति पर 3.54 फीसदी और ब्याज कमाने वाली संपत्ति पर 3.73 फीसदी रहा। आयकर रिफंड के 700 करोड़ रुपये के ब्याज को हटाने के बाद कोर NIM कुल संपत्ति पर 3.46 फीसदी और ब्याज कमाने वाली संपत्ति पर 3.65 फीसदी था। इसके अलावा, बैंक ने अपने शेयरधारकों के लिए 22 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया था।

HDFC बैंक के शेयर आज BSE पर 0.91 फीसदी गिरकर 1,947.80 रुपये पर बंद हुए। इससे पहले शुक्रवार को बैंक के शेयर 1,965.70 रुपये पर बंद हुए थे। निवेशक अब बैंक के Q1 FY26 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 23, 2025 | 8:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement