facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Q4 Results: शुद्ध‍ ब्याज आय में मजबूती से 20 फीसदी उछला मुनाफा

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 9:01 PM IST
HDFC

हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनैंस कॉरपोरेशन (HDFC) का शुद्ध‍लाभ मार्च 2023 में समाप्त चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 4,425 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शुद्ध ब्याज आय में मजबूती से मुनाफे को सहारा मिला।

वित्त वर्ष 23 में कंपनी का शुद्ध‍लाभ 18 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 16,239 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 22 में 13,742 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 23 के लिए 44 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश (interim dividend) की घोषणा की है। HDFC ने BSE को भेजी सूचना में यह जानकारी दी है। कंपनी का शेयर 2.64 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,862 रुपये पर बंद हुआ।

चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध‍ब्याज आय सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 5,321 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 4,601 करोड़ रुपये रहा था।

HDFC ने एक बयान में कहा कि साल के दौरान ब्याज दर में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला। मौद्रिक नीति और ब्याज दर के मोर्चे पर उठाए गए कदम का शुद्ध‍ब्याज आय पर असर नहीं पड़ा। होम लोन की मांग मजबूत बनी रही। वैयक्तिक कर्ज का वितरण 16 फीसदी बढ़ा।

कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां मार्च 2023 के आखिर में 10.71 फीसदी बढ़कर 7,23,988 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 6,53,902 करोड़ रुपये रहा था। प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों में वैयक्तिक कर्ज की हिस्सेदारी 83 फीसदी रही।

कंपनी की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां मार्च के आखिर में 1.18 फीसदी रही, जो एक साल पहले 1.91 फीसदी रही थी। कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (capital adequacy ratio) 24.3 फीसदी रहा।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 9:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement