facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Q4 Results: एचडीएफसी ने मार्च तिमाही में कमाए 4425 करोड़ रुपये, 2200% के बंपर डिविडेंड का किया ऐलान

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 4:45 PM IST
HDFC

HDFC Results: हाउसिंग डेवेलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) का नेट प्रॉफिट 31 मार्च को समाप्त 2022-23 की चौथी तिमाही में 19.5 प्रतिशत बढ़कर 4,425.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी ने इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी तिमाही में 3,700.32 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके अलावा HDFC ने 2200 प्रतिशत यानी 44 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड की भी घोषणा की है।

मोर्टगेज लोन देने वाली कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए दो रुपये के अंकित मूल्य पर 44 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। डिविडेंड का भुगतान एक जून से किया जाएगा।

कंपनी ने कहा, “बोर्ड की मंजूरी के अनुसार 31 मार्च, 2023 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए अंतरिम डिविडेंड के हकदार शेयरधारकों को निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि मंगलवार, 16 मई, 2023 होगी।”

इसके अलावा कंपनी की ऑपरेशंस से कुल रेवेन्यू भी बीती तिमाही में सालाना आधार पर 35.6 प्रतिशत बढ़कर 16,679.43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, ब्याज से होने वाली आय भी इस दौरान 38.5 प्रतिशत उछलकर 15,432.9 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 11,1139.74 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा, “बोर्ड ने 1 जून, 2023 से 6 महीने की अवधि के लिए या एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ चल रहे मर्जर की प्रभावी तिथि तक निगम के मुख्य जोखिम अधिकारी के रूप में कार्यकारी प्रबंधन के सदस्य मैथ्यू जोसेफ की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।”

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement