facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एचडीएफसी ने बॉन्ड से जुटाए 25,000 करोड़ रुपये, अब तक का सबसे बड़ा प्राइवेट बॉन्ड

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 10:46 PM IST
Bond Market

एचडीएफसी लिमिटेड ने 25,000 करोड़ रुपये के 10 वर्षीय गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर की बिक्री का आज समापन किया। यह भारत में किसी कंपनी द्वारा जारी अब तक का सबसे बड़ा घरेलू रुपये बॉन्ड पत्र है।

आवास वित्त कंपनी के इस बॉन्ड में एक वार्षिक कूपन अथवा निवेशकों द्वारा समय-समय पर भुगतान की जाने वाली ब्याज दर 7.97 फीसदी है। बुधवार को द्वितीयक बाजार में 10 वर्षीय बेंचमार्क सरकारी बॉन्ड 7.35 फीसदी प्रतिफल के साथ बंद हुए।

डेट बाजार के अधिकारियों के अनुसार, इस सौदे का प्रबंधन आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज प्राइमरी डीलरशिप द्वारा किया गया।

एचडीएफसी ने मंगलवार को 5,000 करोड़ रुपये के बुनियादी आकार और 20,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त सबस्क्रिप्शन के विकल्प के साथ यह ऋण पत्र जारी किया था।

एचडीएफसी ने यह रकम ऐसे समय में जुटाई है जब एचडीएफसी बैंक के साथ उसका विलय होने जा रहा है। अप्रैल 2022 में एचडीएफसी बैंक ने कहा था कि वह 40 अरब डॉलर के एक सौदे के तहत एचडीएफसी का अधिग्रहण करेगा।

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement