facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Tru: धनी निवेशकों को लुभाने के लिए HDFC सिक्योरिटीज ने शुरू की वेल्थ एडवाइजरी सेवा

Advertisement

यह सेवा खासतौर से तेजी से बढ़ते फैमिली ऑफिस और धनी निवेशकों को टार्गेट कर रही है।

Last Updated- October 17, 2024 | 10:13 PM IST
HDFC Securities

एचडीएफसी बैंक की स्टॉक ब्रोकिंग और रिसर्च शाखा, एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने गुरुवार को वेल्थ एडवाइजरी क्षेत्र में कदम रखते हुए एचडीएफसी ट्रू नामक सेवा की शुरुआत की। यह सेवा खासतौर से तेजी से बढ़ते फैमिली ऑफिस और धनी निवेशकों को टार्गेट कर रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज का उद्देश्य इस लॉन्च के साथ बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना है, क्योंकि अगले पांच से 10 वर्षों में घरेलू वित्तीय संपत्तियों में कई गुना वृद्धि होने की उम्मीद है, खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों से।

हालांकि एचडीएफसी सिक्योरिटीज पहले से ही वित्तीय उत्पादों के वितरण कारोबार में है, इसके प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) धीरज रेली ने बताया कि एडवाइजरी बिजनेस वितरण शाखा के साथ ही काम करेगा।

बाजार नियामक ने निवेशकों के फायदे के लिए वितरण और एडवाइजरी कारोबार के बीच अलगाव को जरूरी बताया है। एडवाइजरी में निवेशक सेवा के लिए शुल्क देते हैं, जबकि वितरण में कमाई उत्पादों की बिक्री से होती है।

फ्यूचर्स और ऑप्शंस से जुड़े नियमों में बदलाव पर बात करते हुए, धीरज रेली ने कहा कि इन बदलावों से उनके ब्रोकरेज हाउस पर बहुत कम असर होगा, क्योंकि 85% कारोबार इन पर निर्भर नहीं है।

कंपनी ने कहा है कि उसकी नई सर्विस 50 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश सेगमेंट में कॉर्पोरेट ट्रेजरी, हाई नेट वर्थ इन्वेस्टर्स (HNIs) और फैमिली ऑफिस को फाइनेंशियल सॉल्यूशंस देगी। इसमें इक्विटी, डेट, अल्टरनेटिव्स, प्राइवेट मार्केट्स, ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज़ के साथ रियल एस्टेट फंड्स, REITs और InvITs जैसे प्रोडक्ट शामिल होंगे।

डोमेस्टिक वेल्थ मैनेजमेंट इंडस्ट्री में पहले से ही कड़ी कॉम्पिटिशन है, जिसमें कोटक प्राइवेट वेल्थ और 360 ONE वेल्थ जैसे बड़े नाम आगे हैं। HDFC Tru ने कुछ क्लाइंट्स जोड़े हैं, जिनमें करीब 30% कॉर्पोरेट ट्रेजरी से हैं और बाकी फैमिली ऑफिस और हाई नेट वर्थ इन्वेस्टर्स (UHNIs) हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वेल्थ एडवाइजरी हेड प्रणब उनियाल ने कहा, “जैसे-जैसे अमीर व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है और कॉर्पोरेट अर्निंग्स में इज़ाफा हो रहा है, एडवांस और कस्टमाइज्ड फाइनेंशियल सॉल्यूशंस की डिमांड बढ़ रही है। भारत की घरेलू वित्तीय संपत्तियों के FY24 में करीब 350 ट्रिलियन रुपये से अगले 10 साल में 1,000 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है।”

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement