facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट में टेस्ला बनाम टेस्ला पावर इंडिया ट्रेडमार्क विवाद पर सुनवाई 15 अप्रैल को

Advertisement

मध्यस्थता विफल होने के बाद ईलॉन मस्क की कंपनी ने कानूनी कार्रवाई जारी रखी

Last Updated- March 26, 2025 | 10:05 PM IST
Tesla

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को ईलॉन मस्क की टेस्ला इंक द्वारा भारत स्थित टेस्ला पावर इंडिया लिमिटेड के खिलाफ दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर सुनवाई करने की सहमति जताई है। दोनों पक्षों द्वारा आपस में मिलकर निपटारा करने में विफल रहने के बाद ईलॉन मस्क ने यह याचिका दायर की थी।

न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को करेंगे। टेस्ला इंक ने पिछले साल 2 मई को गुरुग्राम स्थित टेस्ला पावर इंडिया के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में ट्रेडमार्क उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कंपनी ‘टेस्ला’ नाम और लोगो का उपयोग उपभोक्ताओं को गुमराह करने के लिए कर रही है जिससे कि उन्हें विश्वास हो जाए कि यह एलन मस्क की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी से संबंधित है।

पिछले साल सुनवाई के दौरान टेस्ला ने अदालत को बताया था कि अप्रैल 2022 में रोक लगाने के आदेश के बावजूद, गुरुग्राम स्थित कंपनी ने ‘टेस्ला पावर’ ब्रांड नाम का इस्तेमाल जारी रखा था। इस बीच, भारतीय कंपनी ने तर्क दिया है कि उसका मुख्य व्यवसाय लेड एसिड बैटरी है और उसकी इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की कोई योजना नहीं है।

कुछ सुनवाई के बाद, 28 नवंबर को हाई कोर्ट ने मामले को स्थगित कर दिया क्योंकि दोनों पक्षों ने कहा कि उन्होंने दिल्ली मेडिएशन एंड कॉन्सीलिएशन सेंटर से संपर्क किया है। बुधवार को, पक्षों ने कहा कि मध्यस्थता विफल हो गई है और उन्होंने अदालत से मामले की सुनवाई आगे बढ़ाने का अनुरोध किया।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement