facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का प्रस्ताव

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने तांबा स्मेल्टर के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति बताया था जिसे देश के हित में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Last Updated- February 21, 2024 | 1:39 PM IST
SC suggests expert panel to explore restart of Vedanta's Sterlite Copper सुप्रीम कोर्ट ने स्टरलाइट कॉपर के लिए दी विशेषज्ञ समिति गठित करने की सलाह

आज यानी 21 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु कॉपर स्मेल्टर प्लांट के ऑपरेशन को लेकर वेदांता की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। वेदांता ने प्लांट को फिर से चालू करने के लिए अदालत का रुख किया है।

इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का प्रस्ताव कोर्ट के सामने रखा गाय है। इस कमेटी को एक महीने के अंदर रिपोर्ट देनी होगी। प्रस्तावित कमेटी में केंद्र सरकार के पर्यावरण मंत्रालय, तमिलनाडु सरकार का प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड भी शामिल होंगे। इसी के कंपनी को भी अतिरिक्त पर्यावरण सेफगार्ड के साथ प्लांट शुरू करने पर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में जमा करनी होगी।

कोर्ट ने पहले भी बताया था तांबा स्मेल्टर का महत्व

इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने तांबा स्मेल्टर के महत्व पर जोर देते हुए इसे एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति बताया था जिसे देश के हित में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। विशेष रूप से, 2018 में स्टरलाइट कॉपर प्लांट के बंद होने तक, भारत लगभग दो दशकों तक धातु के शुद्ध निर्यातक के रूप में रहा है।

ये भी पढ़ें- Vedanta News: वेदांता ने अपनी सब्सिडयरी कंपनी के गिरवी शेयर छुड़ाए, एक्शन में स्टॉक

अदालत के प्रस्ताव में एक विशेष समिति का गठन शामिल है जिसमें राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (एनईईआरआई), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (टीएनपीसीबी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) जैसे संगठन शामिल होंगे। 

शेयर में उछाल

बुधवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर में उछाल है। सुबह 11.23 बजे NSE पर वेदांता का शेयर (Vedanta Share Price) 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 273.55 रुपए पर था। इस दौरान BSE पर यह 1.22 फीसदी के उछाल के साथ 273.65 रुपए पर था।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 1:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement