facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Petroleum Companies: IOC, BPCL और HPCL के शेयरों में भारी गिरावट

Advertisement

पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं।

Last Updated- March 15, 2024 | 6:18 PM IST
Stocks TO Watch today

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती किए जाने के बाद पेट्रोलियम विपणन कंपनियों- इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयर शुक्रवार को गिर गए। बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर 6.29 प्रतिशत गिरकर 468.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 9.82 प्रतिशत गिरकर 451 रुपये तक आ गया था। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का शेयर 5.46 प्रतिशत गिरकर 161.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 9.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 153.60 रुपये तक गिर गया था। भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) का शेयर 3.74 प्रतिशत गिरकर 586.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह 8.20 प्रतिशत गिरकर 559.05 रुपये तक आ गया था। पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। सरकार ने बृहस्पतिवार शाम को इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में दो-दो रुपये प्रति लीटर कटौती किए जाने की जानकारी दी थी। बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 453.85 अंक की गिरावट के साथ 72,643.43 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 6:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement