facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg की रिपोर्ट पर अदाणी ग्रुप के शेयरों में आई भारी बिकवाली, ग्रुप ने दी सफाई

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 3:48 PM IST
Adani Ports Stock

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट के आने के बाद आज अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। हालांकि अदाणी ग्रुप (Adani Group) ने हिंडनबर्ग रिसर्च  की रिपोर्ट को पूरी तरह से आधारहीन और तथ्यों से परे बताया है।

अदाणी ग्रुप के सीएफओ (CFO) जुगशिंदर सिंह ने कहा है कि कंपनी पर जिस तरह​ के आरोप लगाए गए हैं उनमें किसी तरह का कोई फैक्ट नहीं है और यह दुर्भावना से प्रेरित हैं । उन्होंने कहा कि रिपोर्ट को लेकर तथ्यों की पुष्टि के लिये उससे कोई संपर्क नहीं किया गया और यह अचंभित और परेशान करने वाला है।

अदाणी समूह के शेयरों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है।  अमेरिका के हिंडेनबर्ग रिसर्च एलएलसी (Hindenburg Research LLC)  का कहना है ‘अदाणी समूह के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अदाणी का नेटवर्थ 120 अरब डॉलर है। इसमें से 100 अरब डॉलर से ज्यादा का इजाफा पिछले तीन साल में हुआ। इसका कारण समूह की सूचीबद्ध सात कंपनियों के शेयरों में तेजी है। इनमें इस दौरान औसतन 819 प्रतिशत की तेजी हुई है।’

Hindenburg Research का ये रिपोर्ट तब आया है जब दो दिनों के बाद 27 जनवरी 2023 को अदाणी इंटरप्राइजेज का 20000 करोड़ रुपये का एफपीओ खुलने वाला है।  हिंडेनबर्ग रिसर्च के रिपोर्ट के चलते अदाणी समूह के स्टॉक्स में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।  अदाणी पोर्ट्स 6.10 फीसदी, अदाणी ट्रांसमिशन 5.69 फीसदी, अदाणी टोटल गैस 4.72 फीसदी, अदाणी पावर 4.75 फीसदी, अदाणी विल्मर 4.97 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी 3.67 फीसदी और अदाणी इंटरप्राइजेज 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।  अदाणी ग्रुप द्वारा हाल ही में खरीदी कई सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट 8.14 फीसदी और एसीसी 7.11 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement