facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero Electric अगले दो-तीन साल में सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन तैयार करेगी

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 3:32 PM IST
Hero MotoCorp
Shutter Stock

हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने बुधवार को कहा कि वह अगले दो से तीन साल में भारत स्थित विनिर्माण इकाइयों से सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन तैयार करने लगेगी। कंपनी ने अपने अपने तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल के नए संस्करण पेश किए हैं, जिनकी कीमत 85,000 रुपये से 1.3 लाख रुपये के बीच है।

हीरो इलेक्ट्रिक लगभग 1,200 करोड़ रुपये के निवेश से राजस्थान में एक नया संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रही है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 20 लाख इकाइयों की होगी।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने यहां नए मॉडल पेश किये जाने के मौके पर कहा, ‘देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए हमने अपने भागीदारों के साथ मिलकर काम किया है। इसके तहत, हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हम अपने कारखानों से सालाना 10 लाख से अधिक वाहन विनिर्माण करने के लिए तैयार हैं।’

यह पूछने पर कि कंपनी कब 10 लाख इकाई प्रति वर्ष के स्तर को छू सकती है, उन्होंने कहा कि यह अगले दो से तीन वर्षों में हो सकता है। कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसकी बिक्री एक लाख इकाई से अधिक रहेगी और 2023-24 में यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 2.5 लाख इकाई हो सकता है।

यह भी पढ़ें : अब छोटे शहरों में भी Lamborghini ने बनाया एंट्री का प्लान, कंपनी के हेड ने बताई ये वजह

उन्होंने कहा कि इस समय इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में मजबूत वृद्धि देखी जा रही है और हीरो इलेक्ट्रिक इससे उत्साहित है। कंपनी लुधियाना में एक नया कारखाना स्थापित कर रही है।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 3:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement