facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘VIDA’ की आपूर्ति शुरू की

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 6:04 PM IST
Hero MotoCorp begins supply of electric scooter 'VIDA' in Delhi
Hero MotoCorp

देश की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने बेंगलूरु और जयपुर के बाद बुधवार से दिल्ली में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Vida V1’ की आपूर्ति शुरू कर दी है। कंपनी ने कहा है कि उसकी बिक्री प्रक्रिया के साथ ही कई शहरों में अपने बिक्री और चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार की योजना है।

कंपनी के एमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट के प्रमुख स्वदेश श्रीवास्तव ने शेयर बाजारों को बताया, ‘हमने तीनों शहरों में इस मॉडल की आपूर्ति शुरू करने के साथ अपनी योजना का पहला चरण पूरा कर लिया है। हमारा अगला लक्ष्य देश और वैश्विक बाजारों में अपने बिक्री और चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार का है।’

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर, 2022 में Vida V1 को दो संस्करणों- प्रो और प्लस में पेश किया था। विडा वी1 का मुकाबला ओला एस1 प्रो, एथर 450एक्स और टीवीएस आईक्यूब से है।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement