facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Hero Motocorp Q2 Results: दोपहिया वाहन कंपनी का 47.6 प्रतिशत बढ़ा नेट मुनाफा, राजस्व में भी हुआ इजाफा

Advertisement

Hero Motocorp का कुल खर्च साल भर पहले के 8,292.25 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 8,385.5 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- November 01, 2023 | 6:40 PM IST
Hero MotoCorp

देश की अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 47.6 प्रतिशत बढ़कर 1,007.04 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

बीती तिमाही में राजस्व बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 682.28 करोड़ रुपये रहा था। जुलाई-सितंबर, 2023 में कंपनी एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 9,533.07 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 9,158.23 करोड़ रुपये थी।

इसी अवधि में कंपनी का कुल खर्च साल भर पहले के 8,292.25 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 8,385.5 करोड़ रुपये हो गया।

हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) निरंजन गुप्ता ने कहा कि त्योहारी मौसम में मजबूत मांग रहने से उपभोक्ताओं का भरोसा फिर से लौटने के संकेत मिल रहे हैं। इस तिमाही में कंपनी ने कुल 14.16 लाख दोपहिया वाहन बेचे।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 6:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement