facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के दायरे में Hero MotoCorp, 90 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े की आशंका

Advertisement

ED ने एक अन्य मामले में बीते सप्ताह Hero MotoCorp और इसके संस्थापक शेयर होल्डर पवन कांत मुंजाल के 12 परिसरों पर जांच की थी

Last Updated- August 09, 2023 | 11:22 PM IST
Hero MotoCorp

टैक्स अधिकारी मोटरसाइकिल निर्माता हीरो मोटोकॉर्प के एक विक्रेता से संबंध की जांच कर रहे हैं जिस पर 90 करोड़ रुपये के फर्जी खर्च की जानकारी देने का संदेह है। यह जानकारी मामले के जानकार दो स्रोतों ने रॉयटर्स को दी।

एक सूत्र ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि विक्रेता सॉल्ट एक्सपीरियंस के कथित फर्जी खर्च पर हीरो मोटोकॉर्प ने टैक्स क्रेडिट प्राप्त किया था। इस मामले में करीब 16 करोड़ रुपये की संदिग्ध कर चोरी हुई थी। इस मामले में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में कंपनी के ‘खिलाफ कोई जांच जारी नहीं है।’ लेकिन उन्होंने इस मामले पर विस्तार से जानकारी नहीं दी। इस मामले पर टिप्पणी के लिए सॉल्ट से तुरंत संपर्क नहीं हो पाया।

सूत्रों के मुताबिक यह जांच वस्तु एवं सेवा कर खुफिया निदेशालय (डीजीजीआई) ने की है जो वित्त मंत्रालय के अधीन है। इस मामले में मंत्रालय को ईमेल किया गया था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मामले में बीते सप्ताह हीरो मोटोकॉर्प और इसके संस्थापक शेयर होल्डर पवन कांत मुंजाल के 12 परिसरों पर जांच की थी और 30 लाख डॉलर की संपत्तियां जब्त की थीं।

सूत्र ने जानकारी दी कि कथित कर चोरी के मामले में सॉल्ट एक्सपीरियंस ने डीजीजीआई को 12 करोड़ रुपये का भुगतान किया था और इस मामले में जांच जारी थी। डीजीजीआई की जांच पर ईडी और कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय नजर रख रहा है। दो सूत्रों ने जून में बताया था कि भारत का कॉरपोरेट मंत्रालय हीरो मोटोकॉर्प के सॉल्ट एक्सपीरियंस से संबंधों की जांच कर रहा है। वे धन के कथित हेरफेर की जांच भी कर रहे थे। वे यह भी जांच कर रहे थे कि मोटरसाइकिल निर्माता सॉल्ट एक्सपीरियंस को नियंत्रित तो नहीं कर रही थी।

Advertisement
First Published - August 9, 2023 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement