facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp चालू वित्त वर्ष में किफायती इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी

Advertisement

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के आगमन की भी उम्मीद है।

Last Updated- July 21, 2024 | 5:23 PM IST
Hero electric

दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) निरंजन गुप्ता ने इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खंड में अगृणी स्थान पर नजर रखते हुए कहा है कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में किफायती मॉडल पेश करने की योजना बना रही है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों के आगमन की भी उम्मीद है।

गुप्ता ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की वार्षिक बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए कहा कि दोपहिया कंपनी के पास अपने इलेक्ट्रिक वाहन खंड को तेजी से बढ़ाने की पूरी योजना है। उन्होंने कहा, “हम ईवी खंड में अगृणी बनना चाहते हैं। …और ऐसा करने के लिए हम एक बहुत शक्तिशाली ईवी उत्पाद पोर्टफोलियो बनाएंगे, जो कि आज हमारे पास मौजूद विडा वी1 प्रो को बढ़ाएगा।”

गुप्ता ने कहा कि कंपनी चालू वित्त वर्ष (2024-25) में मध्यम और किफायती खंड में ईवी उत्पाद पेश करेगी। हीरो मोटोकॉर्प की ‘विडा’ इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज की कीमत राज्य सब्सिडी सहित 1-1.5 लाख रुपये के बीच है।

Also read: Vedanta ने QIP के जरिए जुटाए 8,500 करोड़ रुपये, गोल्डमैन सैश और मॉर्गन स्टेनली शीर्ष निवेशकों में शामिल

हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरमैन पवन मुंजाल ने कहा कि एथर एनर्जी के साथ मिलकर ‘विडा’ ने दोपहिया ईवी के लिए भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ज़ीरो मोटरसाइकिल के साथ साझेदारी से एक विशिष्ट ग्राहक वर्ग को लक्षित करके नई ईवी मोटरसाइकिलों के विकास में मदद मिलेगी, जिससे समग्र बाजार का आकार बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - July 21, 2024 | 5:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement