facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महंगे होंगे हीरो मोटोकॉर्प के वाहन, एक अप्रैल से लागू होगी नई कीमतें

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 6:03 PM IST
Hero MotoCorp

देश की अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतों में करीब 2 फीसदी की वृद्धि करने का फैसला किया है।

कंपनी ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि नए उत्सर्जन मानक के अनुरूप अपने मॉडलों को बनाने में बढ़ी हुई लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है। वाहनों की नई कीमतें अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

एक अप्रैल, 2023 से BS-6 उत्सर्जन मानक का अधिक सख्त दूसरा चरण लागू होने वाला है। इस चरण के अनुरूप मॉडलों के विकास एवं उत्पादन पर वाहन कंपनियों की लागत बढ़ गई है। हीरो मोटोकॉर्प का भी यह फैसला उसी कड़ी में है।

कंपनी ने कहा कि उसके वाहनों की शोरूम कीमतों में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी होगी। हालांकि यह वृद्धि वाहन मॉडल एवं संबंधित बाजार पर निर्भर करेगी।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 6:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement