facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hexaware ने साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरसॉल्व को $6.6 करोड़ में खरीदा, IT कारोबार को मिलेगी नई ताकत

Advertisement

हेक्सावेयर द्वारा 6.6 करोड़ डॉलर में साइबरसॉल्व के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है जिससे कंपनी की साइबर सुरक्षा और डिजिटल आईटी क्षमताओं को और मजबूत माना जा रहा है

Last Updated- November 07, 2025 | 9:34 PM IST
Hexaware
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

हेक्सावेयर ने कहा है कि उसने 6.6 करोड़ डॉलर में साइबर सुरक्षा कंपनी साइबरसॉल्व का अधिग्रहण किया है। साइबरसॉल्व की एक्सेस मैनेजमेंट में विशेषज्ञता है और हेक्सावेयर का उद्देश्य तेजी से बढ़ते साइबर सुरक्षा कारोबार क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है।

साल 2016 में गठित यह अमेरिकी कंपनी अपने ग्राहकों को परामर्श और सिस्टम इंटीग्रेशन सेवाएं देती है। इस क्षेत्र में 500 से ज्यादा सेवाएं दे चुकी है। वह पहचान प्रबंधन, पहचान शासन, पहुंच प्रबंधन और विशेष पहुंच नियंत्रण जैसे क्षेत्रों में सेवाएं देती हैं।

हेक्सावेयर के अध्यक्ष और डिजिटल आईटी परिचालन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के वैश्विक प्रमुख सिद्धार्थ दर ने कहा, ‘उन्होंने वर्षों से पहचान के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है और फार्च्यून 1,000 श्रेणी में हमारा कोई कॉमन ग्राहक नहीं है। हम साइबरसॉल्व की क्षमता को अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं और अपनी सेवाओं का पोर्टफोलियो भी उन तक पहुंचा सकते हैं।’

सौदे के तहत 3.45 करोड़ डॉलर का अग्रिम भुगतान किया जाएगा, जबकि शेष रकम कुछ तय प्रदर्शन मानदंडों को पूरा करने पर दी जाएगी।

अमेरिका, भारत और कनाडा में कार्यालय रखने वाली साइबरसॉल्व ने कहा कि विलय के बाद उसके 230 कर्मचारी एचसीएल में चले जाएंगे। कंपनी ने पिछले साल 2.58 करोड़ डॉलर और इस साल के पहले नौ महीनों में 1.85 करोड़ डॉलर का राजस्व दर्ज किया है।

साइबर सॉल्व के मुख्य कार्य अधिकारी मोहित वैश ने कहा, ‘हमारा मिशन हमेशा से हर डिजिटल बातचीत में विश्वास जगाना रहा है। हेक्सावेयर से जुड़ने से हमें इस मिशन को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। इसके जरिये अपनी पहुंच का विस्तार कर पाएंगे, एआई का और अच्छे से इस्तेमाल कर पाएंगे और दुनिया भर के उद्यमों के लिए मापने लायक सुरक्षा परिणाम तैयार कर पाएंगे।’

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement