facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

हाई-टेक पाइप्स का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 18 करोड़ रुपये

Advertisement

हाई-टेक पाइप्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 35 प्रतिशत बढ़कर 866.97 करोड़ रुपये हो गई।

Last Updated- August 12, 2024 | 2:50 PM IST
Q1 Results

Hi-Tech Pipes Q1 Results: स्टील पाइप बनाने वाली कंपनी हाई-टेक पाइप्स (Hi-Tech Pipes) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 18.05 करोड़ रुपये रहा। कंपली का पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-तिमाही) में शुद्ध लाभ 8.03 करोड़ रुपये था।

हाई-टेक पाइप्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की आय 35 प्रतिशत बढ़कर 866.97 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 642.16 करोड़ रुपये थी। एकल आधार पर कंपनी ने 15.36 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 6.58 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर राजस्व 723.44 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 520.25 करोड़ रुपये था। हाई-टेक पाइप्स छह एकीकृत विनिर्माण सुविधाओं का स्वामित्व और संचालन करती है, जिनकी संयुक्त स्थापित क्षमता 7,50,000 मीट्रिक टन प्रति वर्ष है। कंपनी की दिसंबर अंत तक अपनी कैप्टिव अक्षय ऊर्जा क्षमता को भी बढ़ाकर 13.5 मेगावाट करने की योजना है।

Advertisement
First Published - August 12, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement