facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hi-Tech Pipes, उप्र में 510 करोड़ रुपये के निवेश से स्टील यूनिट लगाएगी, राज्य सरकार से किया करार

Advertisement
Last Updated- January 09, 2023 | 1:31 PM IST
Steel

हाई-टेक पाइप्स ने उत्तर प्रदेश में इस्पात विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए राज्य सरकार के साथ करार किया है। कंपनी इस संयंत्र पर 510 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

स्टील पाइप विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ‘इन्वेस्ट यूपी’ कार्यक्रम के तहत इस बारे में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘हाई-टेक पाइप्स ने एक बड़ा विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से करार किया है। एमओयू के तहत कंपनी इस संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से 510 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

कंपनी ने कहा कि कारोबार के अनुकूल माहौल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष प्रोत्साहन पैकेज से उसे स्टील ट्यूब और पाइप क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। हाई-टेक पाइप्स के प्रबंध निदेशक अजय कुमार बंसल ने कहा कि कंपनी राज्य में पिछले तीन दशक से अधिक से मौजूद है।

बंसल ने कहा, ‘‘राज्य सरकार के साथ यह करार हमारी और रोजगार सृजन करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस 510 करोड़ रुपये के निवेश से हमारी क्षमता विस्तार योजना को समर्थन मिलेगा और इस खंड में हमारी स्थिति और मजबूत हो सकेगी।’’

Advertisement
First Published - January 9, 2023 | 1:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement