facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाईवे इन्फ्रा ट्रस्ट जुटाएगा 4,950 करोड़ रुपये

Advertisement

15 साल के सावधि ऋण से पुराने कर्ज और एसपीवी के लिए जुटाया जाएगा पैसा, इंडिया रेटिंग्स ने दी AAA रेटिंग

Last Updated- April 17, 2025 | 11:20 PM IST
Funding

वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर समर्थित हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (एचआईटी) 15 वर्षीय सावधि ऋण से 4,950 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है। यह कंपनी स्पेशल पर्पज व्हीकल्स (एसपीवी) और पुराने ऋण के कुछ हिस्से के लिए धन जुटाने के वास्ते कर रही है।

इंडिया रेटिंग्स के अनुसार एचआईटी के पोर्टफोलियो में 13 संचालित सड़कों का एसपीवी (8 टोल, तीन हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) और दो एन्युटी) हैं। नौ राज्यों से गुजरने वाली इन सड़कों की लंबाई 894.3 किलोमीटर है। इसके अलावा एचआईटी पीएनसी इन्फ्राटेक और पीएनसी होल्डिंग्स के 12 एसपीवी का अधिग्रहण कर रही है।

इंडिया रेटिंग्स ने बयान में एचआईटी के विविधीकृत परियोजना पोर्टफोलियो, परियोजनाओं के संचालन के लंबे इतिहास, सभी परियोजनाओं से नकदी प्रवाह के सामंजस्य, सहज ऋण सेवा कवरेज अनुपात (डीएससीआर) और जबरदस्त ऋण ढांचे की विशेषताओं के कारण दीर्घावधि और सावधि ऋण जुटाने को ‘एएए’ रेटिंग दी है। कोहलबर्ग क्राविस रॉबर्ट्स ऐंड कंपनी एल. पी. (केकेआर) की इकाई गैलेक्सी इंवेस्टमेंट्स द्वितीय पीटीई यूनिट ने ट्रस्ट को भारत में सड़क संपत्तियों के परिचालन के लिए प्रायोजित किया है।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement