facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिल्टन होटल्स की भारत में बड़ी विस्तार योजना, 10 साल में 10 गुना वृद्धि का लक्ष्य

Advertisement

फिलहाल, हिल्टन होटल्स के भारत में 35 होटल परिचालन में हैं और 31 होटल निर्माणाधीन हैं। 2020 में इसके 20 होटल परिचालन में थे और 12 निर्माणाधीन थे।

Last Updated- August 21, 2025 | 10:48 AM IST
Hilton hotels

Hilton Hotels भारत में अपनी सभी श्रेणियों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आतिथ्य क्षेत्र की यह कंपनी लक्जरी से लेकर उच्च स्तर और मध्यम स्तर की श्रेणियों में वृद्धि कर रही है और वृद्धि के लिहाज से भारत इसका सर्वोच्च प्राथमिकता वाला बाजार है।

हिल्टन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रमुख जुबीन सक्सेना ने वर्चुअल बातचीत में बिज़नेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘हमने भारत में लक्जरी, उच्च स्तर और मध्यम स्तर के प्रीमियम इकॉनमी श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम तेजी से वृद्धि के शिखर पर हैं। पिछले साल हमने जिन 250 होटल परियोजनाओं की योजना बनाई थी वे सभी शुरू होने वाली हैं और अगले दो से तीन वर्षों में भारतीय बाजार में हमारे पास सबसे नए पोर्टफोलियो में से एक होगा।’

फिलहाल, हिल्टन होटल्स के भारत में 35 होटल परिचालन में हैं और 31 होटल निर्माणाधीन हैं। 2020 में इसके 20 होटल परिचालन में थे और 12 निर्माणाधीन थे। सक्सेना ने कहा कि कुछ साल पहले तक हिल्टन होटल्स के भारत में पांच होटल ब्रांड थे और अब उम्मीद है कि वह अपने दस वैश्विक ब्रांडों के तहत होटलों का परिचालन करेगा।

24 वैश्विक ब्रांडों में से इस होटल कंपनी के पास फिलहाल कॉनराड होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स, हिल्टन होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स, डबलट्री बाय हिल्टन, हैम्पटन बाय हिल्टन, हिल्टन गार्डन इन हैं और वाल्डोर्फ एस्टोरिया, एलएक्सआर होटल्स ऐंड रिसॉर्ट्स, सिग्निया बाय हिल्टन, स्पार्क बाय हिल्टन और क्यूरियो कलेक्शन जैसे ब्रांडों के तहत होटल निर्माणाधीन हैं।

सक्सेना ने समझाया, ‘भारत में प्रति 3,000 व्यक्ति पर एक ब्रांडेड होटल रूम है, जो अन्य प्रमुख बाजारों के मुकाबले काफी कम है। आपूर्ति की यह कमी होटल की मांग को बढ़ा रही है और भारत को एक कारोबारी नजरिये दिलचस्प बाजार भी बना रही है।’ इसके मुकाबले, चीन में 881 होटल परिचालन में हैं और 832 निर्माणाधीन हैं, जहां हिल्टन होटल्स की बाजार हिससेदारी दमदार है।

10 वर्षों में 10 गुना वृद्धि के अपने लक्ष्य के तहत, हिल्टन होटल्स ने पहले नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ 75 हैम्पटन बाय हिल्टन (एक उच्च मध्यम श्रेणी का होटल) और ऑलिव बाय एम्बेसी के साथ एक रणनीतिक लाइसेंसिंग समझौते (एसएलए) करने की घोषणा कीथी। इसके तहत भारत भर में 150 स्पार्क बाय हिल्टन होटल खोले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी सही समय और अवसर पर अन्य होटल ऐसेट मैनेजमेंट फर्मों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

इस साल के पहले छह महीनों में हिल्टन होटल्स ने प्रति उपलब्ध कमरे से होने वाली आय में एक साल पहले के मुकाबले दो अंकों की वृद्धि दर्ज की है। सक्सेना ने बताया कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित दक्षिण एशियाई क्षेत्र में इसके 71 होटल परिचालन में हैं।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 10:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement