facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिल्टन भारत में खोलेगा 75 हैम्पटन होटल, नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ रणनीतिक समझौता

Advertisement

गुजरात, राजस्थान, पंजाब और बिहार में 2026 तक शुरू होंगे पहले होटल, तेजी से बढ़ते मध्य वर्ग और बुनियादी ढांचा विकास पर कंपनी की नजर

Last Updated- February 20, 2025 | 10:41 PM IST
Hilton hotels

आतिथ्य क्षेत्र की वैश्विक दिग्गज कंपनी हिल्टन ने हैम्पटन ब्रांड के 75 होटल भारत लाने के लिए होटल प्रबंधन कंपनी नाइल हॉस्पिटैलिटी के साथ रणनीतिक लाइसेंसिंग समझौता किया है। समझौते के तहत हिल्टन गुजरात, राजस्थान, पंजाब और बिहार में पहले हैम्पटन होटलों की शुरुआत करेगी और साल 2026 में कारोबार शुरू होने की उम्मीद है। प्रत्येक संपत्ति में औसतन 75 से 120 कमरों के साथ मूल्य दायरा प्रति रात 4,000 रुपये से 6,000 रुपये होगा, जो होटलों के स्थान पर निर्भर करेगा।

हिल्टन के अध्यक्ष (एशिया प्रशांत) एलन वाट्स ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बातचीत में बताया, ‘यह भारत में हमारे मझोले बाजार के दौर को बताता है। महत्त्वपूर्ण व्यापक आर्थिक प्रगति, तेजी से बढ़ता मध्य वर्ग और विशाल बुनियादी ढांचा विकास हमारे ब्रांडों की मांग बढ़ाता है। इससे हमें देश में दमदार व्यापारिक प्रदर्शन को बढ़ावा मिलता है। देश का मध्य वर्ग आगे बढ़ रहा है और हाल की बजट की घोषणाओं से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे यह असाधारण अवसर वाला क्षेत्र बन जाएगा।’

पिछले साल नवंबर में कंपनी ने भारतीय बाजार में एम्बेसी ग्रुप के ओलिव के साथ साझेदारी में अपना प्रीमियम इकॉनमी ब्रांड स्पार्क पेश करने का ऐलान किया था। कुल मिलाकर वह चार महीने के दौरान देश में 225 नए होटलों का ऐलान कर चुकी है।

वाट्स ने कहा, ‘भारत इतने ही आकार की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में काफी कम सेवा-सुविधा वाला बाजार है जहां प्रति 3,000 लोगों पर एक कमरा उपलब्ध है। इसकी तुलना अमेरिका या चीन से करें, जहां क्रमशः प्रत्येक 60 लोगों के लिए होटल का एक कमरा और प्रत्येक 300 लोगों के लिए एक कमरा है। भारत अपने मध्य स्तरीय दौर से गुजर रहा है और अब इस बाजार में ब्रांडों के प्रसार के लिए एकदम सही समय है।’

 

Advertisement
First Published - February 20, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement