facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindalco Industries: नोवेलिस की आईपीओ योजना से हिंडाल्को चढ़ा

Advertisement

हिंडाल्को की योजना नोवेलिस की 7.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है जो 12.6 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में शेयर बेचने पर विचार कर रही है।

Last Updated- May 29, 2024 | 10:02 PM IST
Hindalco

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार को निफ्टी-50 के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.5 फीसदी चढ़ गया। इसकी वजह बिड़ला समूह की फर्म का अपनी अमेरिकी सहायक नोवेलिस के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम की कीमत की घोषणा करना था।

हिंडाल्को की योजना नोवेलिस की 7.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की है जो 12.6 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर न्यू यॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में शेयर बेचने पर विचार कर रही है। एल्युमीनियम और तांबे की अग्रणी विनिर्माता हिंडाल्को के पास अभी नोवेलिस की 100 फीसदी हिस्सेदारी है और यह कंपनी भी इसी कारोबार में है।

ब्रोकरेज ने इस योजना को सराहा है। प्रभुदास लीलाधर ने एक नोट में कहा कि अमेरिकी इक्विटी बाजार में खरीदारी के माहौल और मजबूत संभावनाओं को देखते हुए हमें उम्मीद है कि नोवेलिस को मूल्यांकन का उच्चस्तर हासिल होगा और हम हिंडाल्को पर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखे हुए हैं।

ब्रोकरेज ने कहा, हम इस पर खरीद की रेटिंग बरकरार रखे हुए हैं क्योंकि नोवेलिस का प्रदर्शन अल्पावधि में सुधर रहा है और भारत का कारोबार एलएमई के उच्च सूचकांक से सुधरेगा। सीएलएसए ने भी 770 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ हिंडाल्को को खरीद की रेटिंग दी है।

Advertisement
First Published - May 29, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement