facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंडाल्को का मुनाफा 21% बढ़कर ₹4,741 करोड़ पहुंचा, भारतीय कारोबार से कंपनी को मिली मदद

Advertisement

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़कर 66,058 करोड़ रुपये हो गया

Last Updated- November 07, 2025 | 9:32 PM IST
Q2 Results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जुलाई-सितंबर तिमाही में आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का समेकित शुद्ध लाभ एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 21.3 फीसदी बढ़कर 4,741 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शुद्ध लाभ को उसके भारतीय व्यवसाय और अमेरिका स्थित सहायक इकाई नोवेलिस से मदद मिली।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़कर 66,058 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज की अन्य आय एक साल पहले के मुकाबले दूसरी तिमाही में 33.7 प्रतिशत घटकर 713 करोड़ रुपये रह गई।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने आज मीडिया के साथ एक ऑनलाइन माध्यम से बात करते हुए कहा, ‘कंपनी का एबिटा 22 फीसदी की वृद्धि के साथ 4,500 करोड़ रुपये रहा। एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम व्यवसाय ने भी शानदार तिमाही दर्ज की, जिसमें एबिटा 69 प्रतिशत बढ़कर 261 करोड़ रुपये रहा तथा तांबा व्यवसाय 600 करोड़ रुपये से अधिक के हमारे अनुमान के अनुरूप रहा, भले ही टीसी/आरसी (ट्रीटमेंट और रिफाइनिंग चार्जेंस) में कमी आई, लेकिन कुल मिलाकर यह काफी अच्छी तिमाही रही।’

नायिका का शुद्ध लाभ बढ़कर 34 करोड़ रुपये

फैशन एवं सौंदर्य उत्पादों की खुदरा विक्रेता फर्म नायिका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़कर 34.4 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 10.04 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। एफएसएन ई-कॉमर्स ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की सितंबर तिमाही में परिचालन आय 25.13 फीसदी बढ़कर 2,345.98 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 1,874.74 करोड़ रुपये थी। 

Advertisement
First Published - November 7, 2025 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement