facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg – Adani Row : निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हो बेहतर मैकेनिज्म – SC

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 5:44 PM IST
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच की मांग से संबंधित याचिकाओं की सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कहा कि भारतीय निवेशकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तंत्र होना चाहिए। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा नियामक ढांचे पर वित्त मंत्रालय और भारतीय बाजार नियामक सेबी से भी जानकारी मांगी।

मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने बाजार में निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए नियामक तंत्र को मजबूत बनाने सहित विभिन्न मुद्दों पर वित्त मंत्रालय और अन्य से इनपुट मांगा, जहां आधुनिक समय में पूंजी का प्रवाह निर्बाध है।

सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए मजबूत प्रक्रियाओं को लागू करते हुए डोमेन विशेषज्ञों और अन्य लोगों की समिति बनाने का सुझाव दिया।

सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बाजार नियामक सेबी, अन्य वैधानिक निकाय इस मामले में जरूरी कदम उठा रहे हैं।

मामाले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शेयर बाजार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शेयर बाजार आमतौर पर सेंटिमेंट पर चलते हैं, हम केस के गुण-दोष पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement