facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg Effect : हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने चट कर लिए अदाणी के 140 अरब डॉलर, समूह ने 34,900 करोड़ रुपये की परियोजना का काम रोका

Advertisement

समूह ने विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं को ईमेल भेजकर तत्काल 'सभी गतिविधियों को रोकने' को कहा है।

Last Updated- March 19, 2023 | 9:33 PM IST
Adani Group Share
PTI

अदाणी समूह ने गुजरात के मुंद्रा में 34,900 करोड़ रुपये की पेट्रोरसायन परियोजना का काम रोक दिया है। समूह अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद अपने परिचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने के लिए संसाधनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) ने 2021 में एक नया कोयले से पीवीसी बनाने के संयंत्र स्थापित करने के लिए पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड का गठन किया था। यह संयंत्र गुजरात के कच्छ जिले में अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) की जमीन पर लगाया जाना था।

हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह के मूल्यांकन में लगभग 140 अरब अमेरिकी डॉलर की कमी हुई है। ऐसे में समूह फिलहाल कुछ कर्ज चुकाने, संचालन को मजबूत करने और निवेशकों की चिंताओं को दूर करने पर ध्यान दे रहा है।

समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का खंडन किया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों ने बताया कि जिन परियोजनाओं पर समूह ने कुछ समय के लिए आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है, उसमें 10 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली ग्रीन पीवीसी परियोजना शामिल है।

समूह ने विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं को ईमेल भेजकर तत्काल ‘सभी गतिविधियों को रोकने’ को कहा है। इसमें समूह ने विक्रेताओं और आपूर्तिकर्ताओं से मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड की ग्रीन पीवीसी परियोजना के लिए ‘अगले नोटिस तक’ सभी गतिविधियों और सभी दायित्वों को निलंबित करने के लिए कहा है।

समूह ने कहा, ‘विभिन्न व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों में समूह स्तर पर लागू की जा रही विभिन्न परियोजनाओं का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है। भविष्य के नकदी प्रवाह और वित्त के आधार पर, कुछ परियोजनाओं की निरंतरता और समयरेखा में संशोधन के लिए पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।’

यह भी पढ़ें : Adani Shares: अदाणी समूह के सभी शेयरों में गिरावट, MCap 44,296 करोड़ रुपये घटा

इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क करने पर समूह के एक प्रवक्ता ने कहा कि AEL आने वाले महीनों में प्राथमिक उद्योग में विकास परियोजनाओं की स्थिति का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने कहा, ‘हमारी स्वतंत्र पोर्टफोलियो कंपनियों में से प्रत्येक के बही-खाते बहुत मजबूत है। हमारे पास अग्रणी परियोजना विकास और निष्पादन क्षमताएं, मजबूत कंपनी प्रशासन, सुरक्षित संपत्तियां, मजबूत नकदी प्रवाह हैं, और हमारी व्यावसायिक योजना पूरी तरह से वित्त पोषित है।’

प्रवक्ता ने कहा कि हम अपने हितधारकों के लिए बेहतर मूल्य तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - March 19, 2023 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement