facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindenburg के निशाने पर Twitter के पूर्व CEO जैक डोर्सी की कंपनी, संपत्ति में कम हुए 526 मिलियन डॉलर

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 9:22 AM IST
jack dorsey

अमेरिकी शार्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने इस बार टेक्नोलॉजी फर्म ब्लॉक इंक (Block Inc) पर निशाना साधा है, और कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हिंडनबर्ग की इस नई रिपोर्ट में जैक डोर्सी (Jack Dorsey’s) की अगुवाई वाली कंपनी ब्लॉक इंक पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से अपने यूजर्स की संख्या बढ़ाई। साथ ही ये भी आरोप लगा है कि अपनी ग्राहक अधिग्रहण लागत को कंपनी ने कम कर दिया है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद से ही ब्लॉक इंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 20% तक टूट गए। हालांकि पिछले एक साल में इस कंपनी के शेयर 57 फीसदी तक टूट चुके हैं।

हिंडनबर्ग की वेबसाइट पर जारी हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लॉक इंक के खिलाफ दो साल तक की गई जांच से पता चलता है कि कंपनी ने व्यवस्थित रूप से डेमोग्राफिक्स का लाभ उठाया है, जो गलत है. रिपोर्ट की मानें तो ब्लॉक ने निवेशकों को गुमराह किया और तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया है।

बता दें, सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने Block Inc की स्थापना 2009 में की थी। यह कंपनी टेक्नोलॉजी से जुड़ी हुई है। ब्लॉक इंक को पहले स्क्वायर (Square) के नाम से जाना जाता था। कंपनी का मार्केट कैप करीब 44 बिलियन डॉलर का है।

रिपोर्ट आने के बाद से ही डोर्सी की संपत्ति गुरुवार को 52.6 करोड़ डॉलर गिर गई, जो मई के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, 11% की गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 बिलियन डॉलर है।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 9:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement