facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंदुजा ग्रुप ने RCap के अधिग्रहण के लिए धन जमा नहीं किया, प्रशासक ने NCLT में जमा किया हलफनामा

Advertisement

आईआईएचएल के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी एस्क्रो खाते को खोलने के लिए कुछ नियम व शर्तें होती हैं जो द्विपक्षीय रूप से हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित होती हैं।

Last Updated- August 04, 2024 | 5:49 PM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (RCap) के प्रशासक ने राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) में एक हलफनामा दायर किया है। आरकैप ने इसमें आईआईएचएल पर गैर-अनुपालन का आरोप लगाते हुए कहा है कि हिंदुजा समूह की कंपनी न्यायाधिकरण के 23 जुलाई के आदेश में निर्धारित शर्तों को पूरा करने में विफल रही है।

प्रशासक ने अपने हलफनामे में एनसीएलटी को सूचित किया कि भारत और विदेश में ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के निर्दिष्ट एस्क्रो (किसी तीसरे पक्ष के) खातों में 2,750 करोड़ रुपये जमा करने के बजाय इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) ने अपने स्वयं के खातों के साथ-साथ प्रवर्तकों के खातों में भी धन जमा कर दिया है। हालांकि, आईआईएचएल ने एक अलग हलफनामे में कहा था कि उसके पास धनराशि है और एस्क्रो खाता खुलने के बाद उसे स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिसके लिए शर्तें भी बताई गई हैं।

आईआईएचएल के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी एस्क्रो खाते को खोलने के लिए कुछ नियम व शर्तें होती हैं जो द्विपक्षीय रूप से हस्ताक्षरित समझौते पर आधारित होती हैं। नियम व शर्तें पूरी होती हैं या नहीं, न्यासी उसी के अनुसार फैसला करता है।

Also read: NCLAT से राहत मिलने के बाद भी Byju’s के फाउंडर रवींद्रन पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; अब क्या है मामला

सूत्रों के अनुसार, सीओसी और प्रशासक यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि आईआईएचएल ने एकतरफा खोले गए एस्क्रो खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं की है। एनसीएलटी के 23 जुलाई के आदेश के अनुसार, सफल बोलीदाता आईआईएचएल को 31 जुलाई, 2024 तक कुछ शर्तों का पालन करना था। इन शर्तों में 31 जुलाई तक सीओसी द्वारा निर्दिष्ट घरेलू एस्क्रो खाते में 250 करोड़ रुपये की प्रारंभिक इक्विटी राशि जमा करना और ऋणदाताओं द्वारा निर्दिष्ट अपतटीय एस्क्रो खाते में 2,500 करोड़ रुपये जमा करना शामिल था।

हालांकि, प्रशासक ने आरोप लगाया कि आईआईएचएल ने हर्ष अशोक हिंदुजा, शोम अशोक हिंदुजा और अशोक पी. हिंदुजा के खातों में पैसा जमा किया। इसी तरह, आईआईएचएल के अपने खातों में स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, मॉरीशस और स्टेट बैंक ऑफ मॉरीशस में 2,500 करोड़ रुपये जमा किए गए।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 5:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement