facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए Hinduja ग्रुप ने कसी कमर!

Advertisement

पिछले पांच सालों में, भारत ने एशिया में प्राइवेट लोन में सबसे ज्यादा निवेश खींचा है

Last Updated- October 09, 2023 | 9:25 PM IST
Reliance Capital

Hinduja ग्रुप रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 800 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए प्राइवेट क्रेडिट फंड से बात कर रहा है। यह बात ब्लूमबर्ग न्यूज को सूत्रों के हवाले से बताई गई है। चूंकि पार्टियों ने अभी तक कोई डील नहीं की है, शर्तें अभी भी बदल सकती हैं।

भारत निजी क्रेडिट फंडों के लिए एक लोकप्रिय जगह बन गया है। यहां कंपनियों की ओर से लोन की बहुत ज्यादा मांग है और प्राइवेट क्रेडिट फंड निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दे सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि देश के रेगुलेशन के मुताबिक लोकल बैंक विलय और अधिग्रहण के लिए लोन नहीं दे सकते है। इसीलिए पिछले पांच सालों में, भारत ने एशिया में प्राइवेट लोन में सबसे ज्यादा निवेश खींचा है। यह ग्लोबल प्राइवेट कैपिटल एसोसिएशन (जीपीसीए) की रिसर्च के अनुसार है।

रिलायंस कैपिटल एक समय पूर्व अरबपति अनिल अंबानी द्वारा नियंत्रित एक शेडो बैंक था। उसने 2021 में अपने लोन डिफॉल्ट कर दिए थे, इसलिए केंद्रीय बैंक ने उसे अपने अधिकार में ले लिया था। इस दौरान पांच से ज्यादा बड़े गैर-बैंक फाइनेंसरों ने कुछ सालों के भीतर अपने लोन डिफॉल्ट किए थे।

Hinduja ग्रुप वित्तीय सेवा कंपनी रिलायंस कैपिटल को खरीदने के लिए 1 बिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहा है। Hinduja ग्रुप की वित्तीय सेवाओं, रसायन और रियल एस्टेट सहित उद्योगों की एक विस्तृत सीरीज में रुचि है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 9:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement