facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट

Advertisement

Hindustan Unilever Q3 Results : एफएमसीजी कंपनी HUL ने उम्मीद जताई कि सरकारी खर्च बढ़ने और रबी फसल अच्छी रहने से मांग में धीरे-धीरे सुधार होगा।

Last Updated- January 19, 2024 | 10:39 PM IST
Hindustan Unilever Q3 Results: उम्मीद से कम रहा HUL का मुनाफा, एबिटा में भी आई गिरावट HUL Q3 results: Profit up marginally at Rs 2,519 cr amid low rural demand

रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का संचयी शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में मामूली बढ़ा और यह बाजार की उम्मीद से कम रहा।

एचयूएल का शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में महज 1.4 फीसदी बढ़कर 2,509 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,474 करोड़ रुपये था।

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी की बिक्री वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 2 फीसदी बढ़ी है जबकि आय 0.3 फीसदी घटकर 15,294 करोड़ रुपये रही। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों ने एयचूएल की आय 15,642.2 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,572.7 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।

कंपनी के एबिटा में भी गिरावट आई है और यह 3,540 करोड़ रुपये रहा जबकि अनुमान 3,734.2 करोड़ रुपये रहने का था।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से तुलना करें तो तीसरी तिमाही में एचयूएल की आय 0.5 फीसदी घटी है और मुनाफे में 5.5 फीसदी कमी रही है। दिसंबर तिमाही के दौरान भी ग्रामीण बाजारों में कमजोर मांग की चिंता बनी रही।

एचयूएल के मुख्य वित्तीय अधिकारी ऋतेश तिवारी ने कहा कि असामान्य मॉनसून का असर खरीफ पैदावार पर पड़ रहा है जिससे ग्रामीण आय प्रभावित हुई है। हालांकि एफएमसीजी कंपनी ने उम्मीद जताई कि सरकारी खर्च बढ़ने और रबी फसल अच्छी रहने से मांग में धीरे-धीरे सुधार होगा।

एचयूएल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी रोहित जावा ने कहा, ‘ग्रामीण आय में वृद्धि और रबी फसल की पैदावार मांग में आगे सुधार के लिए अहम कारक होंगे। हम दीर्घावधि में भारतीय एफएमसीजी उद्योग की क्षमता को लेकर आश्वस्त हैं और एचयूएल अल्पावधि की चुनौतियों से निपटते हुए इस अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार है।’

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement