facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindustan Zinc की उत्पादन क्षमता दोगुना करने की योजना, करेगी 2 अरब डॉलर का निवेश

Advertisement

हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी है।

Last Updated- October 27, 2024 | 3:02 PM IST
Hindustan Zinc

वेदांता समूह (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) की अगले कुछ साल में अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना कर 20 लाख टन करने की योजना है। इसके लिए कंपनी दो अरब डॉलर या करीब 17,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अरुण मिश्रा ने यह जानकारी दी।

मिश्रा ने बताया कि कंपनी ने अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए पहले ही सलाहकारों को नियुक्त कर लिया है और अब वह खनन भागीदारों की तलाश कर रही है। मिश्रा ने बताया, ‘‘हमारे पास अपनी उत्पादन क्षमता को 20 लाख टन करने की योजना है। इसलिए मुझे यकीन है कि इस तिमाही के अंत तक हम परियोजना की घोषणा करने पाएंगे। यह तय किया जाएगा कि किस परियोजना में कहां, कितना उत्पादन बढ़ाया जाएगा।’’

मिश्रा ने कहा कि कंपनी 2025 में 12 लाख टन की उत्पादन क्षमता का लक्ष्य लेकर चल रही है। 2026 में 13.5 लाख और 2027 में 18 लाख टन की उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इसके बाद किसी समय हम 20 लाख टन पर पहुंच जाएंगे।

उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा किए जाने वाले निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चूंकि अधिकांश खनन बुनियादी ढांचा तैयार है, इसलिए यह 1.95 से दो अरब डॉलर के बीच होगा। हमें इसके लिए मोटे तौर पर लगभग 14,000 करोड़ रुपये से 17,000 करोड़ रुपये तक की आवश्यकता होगी।

Also read: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास को शीर्ष केंद्रीय बैंकर का पुरस्कार मिला

कंपनी की पुनर्गठन योजनाओं पर उन्होंने कहा कि चर्चा चल रही है और हितधारक नियमित रूप से बात कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि चूंकि सरकार हिंदुस्तान जिंक के विनिवेश पर भी काम कर रही है, इसलिए हमारी उसपर भी निर्भरता है।

हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक और तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक कंपनी है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है और भारत में प्राथमिक जस्ता बाजार में लगभग 75 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी रखती है।

कंपनी ने शुक्रवार को अपने सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा की थी। तिमाही के दौरान कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 34.5 प्रतिशत बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने एक साल पहले इसी तिमाही में 1,729 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जुलाई-सितंबर की अवधि में कंपनी की आमदनी पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 7,014 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,522 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - October 27, 2024 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement