facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hindustan Zinc Q2 Results: नेट प्रॉफिट 35% कम होकर 1,729 करोड़ रुपये पर, रेवेन्यू 18% घटा

Advertisement

माइनिंग कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,729 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है।

Last Updated- October 20, 2023 | 4:08 PM IST
Q2 Results Today

वेदांत ग्रुप (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (Hindustan Zinc Q2 Results) ने शुक्रवार को अपने वित्तियों नतीजों का ऐलान कर दिया। माइनिंग कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,729 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया है।

हालांकि, कंपनी के नेट प्रॉफिट (Hindustan Zinc Profit) में सालाना आधार पर 35.5 प्रतिशत की कमी आई है। वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 2,680 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

नेट रेवेन्यू में भी कमी

हिंदुस्तान जिंक के नेट रेवेन्यू (Revenue) में भी कमी आई है। यह चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 18.5 प्रतिशत घटकर 6,792 करोड़ रुपये रह गया जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में यह 8,336 करोड़ रुपये था।

वहीं, ऑपरेशनल फ्रंट के मोर्चे पर हिंदुस्तान जिंक की इंटरस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टिजेशन (EBITDA) से पहली की कमाई सितम्बर तिमाही में 29 प्रतिशत घटकर 3,139 करोड़ रुपये रह गई। एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 4,407 करोड़ रुपये थी।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए रॉयल्टी (COP) से पहले जिंक उत्पादन लागत 1,137 डॉलर यानी लगभग 93,981 रुपये प्रति मीट्रिक टन रही जो सालाना आधार पर 9.7 फीसदी और जून तिमाही की तुलना में 4.8 प्रतिशत कम है।

हिंदुस्तान जिंक के सीएफओ संदीप मोदी ने कहा, “हमारे लागत अनुकूलन प्रयासों से प्रेरित होकर, हमने लगातार तीसरी तिमाही में निरंतर लागत सुधार और पिछली छह तिमाहियों में सबसे कम लागत हासिल की है।”

कंपनी के खनन मेटल उत्पादन में भी गिरावट

कंपनी के खनन मेटल उत्पादन में भी गिरावट आई है। यह बीती तिमाही में 252 किलो टन रहा, जो सालाना आधार पर 1.4 प्रतिशत और पिछली तिमाही की तुलना में 2.0 फीसदी कम है।

उत्पादन में कमी का मुख्य कारण रामपुरा अगुचा और कायड खदान में कम अयस्क उत्पादन है, जो आंशिक रूप से बेहतर समग्र धातु ग्रेड द्वारा ऑफसेट हुआ है।

इसके अलावा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रिफाइंड धातु उत्पादन सालाना आधार पर 1.8% घटकर 241 किलो टन हो गया।

2.18 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ हिंदुस्तान ज़िंक का शेयर

इस बीच, बीएसई पर हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Share) का शेयर शुक्रवार के कारोबार में 2.18 प्रतिशत या 6.85 रुपये गिरकर 307.45 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 3:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement