facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Hindustan Zinc जिंक उत्पादन बढ़ाएगी, दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में होगी शामिल : चेयरपर्सन

Advertisement

HZL की चेयरपर्सन ने कहा, ‘‘और हमने अभी तक काम पूरा नहीं किया है... हिंदुस्तान जिंक भारत में उद्योग में अग्रणी है। एक दिन हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल होंगे।’’

Last Updated- August 24, 2023 | 4:53 PM IST
Hindustan Zinc

हिंदुस्तान जिंक लि. की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर (Hindustan Zinc Ltd (HZL) chairperson Priya Agarwal Hebbar) ने गुरुवार को कहा कि कंपनी जस्ते का उत्पादन बढ़ाकर 15 लाख टन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारा हिंदुस्तान जिंक को दुनिया की उम्दा कंपनी बनाने का लक्ष्य है।

जस्ते का उपयोग बैटरी और दवाओं में किया जाता है। कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब 21वीं सदी के भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा, तो हिंदुस्तान जिंक की बदलाव की कहानी का अपना एक अध्याय होगा। हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) वर्ष 1996 में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी के रूप में स्थापित हुई थी।

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने अगस्त, 2002 में कंपनी में नियंत्रक हिस्सेदारी वेदांता समूह की कंपनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को लगभग 769 करोड़ रुपये में बेच दी थी। हिंदुस्तान जिंक आज स्विट्जरलैंड की कंपनी ग्लेनकोर के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जस्ता-सीसा खनन करने वाली कंपनी है। यह अब दुनिया में चांदी उत्पादकों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हो गयी है।

यह भी पढ़ें : AI के लिए लीगल और रेगुलेटरी फ्रेमवर्क की जरूरतः Microsoft अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि कई गुना लाभ बढ़ने के साथ जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादन क्षमता भी बढ़कर 11 लाख टन हो गयी है जो 2002 में दो लाख टन सालाना थी। कंपनी की चेयरपर्सन ने कहा, ‘‘और हमने अभी तक काम पूरा नहीं किया है… हिंदुस्तान जिंक भारत में उद्योग में अग्रणी है। एक दिन हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में शामिल होंगे।’’

प्रिया ने कहा कि जस्ता देश की विकास गाथा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस क्षेत्र में कम से कम तीन-चार प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है और हिंदुस्तान जिंक ने अपने उत्पादन को 10 लाख टन से बढ़ाकर 15 लाख टन सालाना करने की योजना बनाई है। हालांकि, उन्होंने इसके लिये कोई समयसीमा नहीं दी।

हिंदुस्तान जिंक की चेयपर्सन ने कहा, ‘‘हमारे वृद्धि प्रयासों में क्षमता विस्तार, लंबे समय तक खानों को बनाये रखने, लागत को बेहतर करने और ग्राहक केंद्रित होना शामिल है। हम इन उपायों के माध्यम से उत्पादों का विस्तार करने के साथ टिकाऊ भविष्य की ओर बढ़ेंगे।’’

यह भी पढ़ें : Suzlon Group को इंटीग्रम एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से 31.5 मेगावाट की विंड पावर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट मिला

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 4:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement