facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेदांता की प​रिसंपत्तियां नकदी में खरीदने का हिंदुस्तान जिंक का प्रस्ताव समाप्त

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:35 PM IST
vedanta demerger

वेदांता समूह की कुछ जिंक परिसंपत्तियां 2.98 अरब डॉलर नकद भुगतान के जरिए खरीदने का हिंदुस्तान जिंक का प्रस्ताव अब खत्म हो गया है। क्योंकि कंपनी तय समयसीमा में शेयरधारकों की मंजूरी हासिल करने में नाकाम रही। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस सौदे की घोषणा जनवरी के मध्य में हुई थी, जिसके बाद शेयरधारकों की मंजूरी हासिल करने की खातिर असाधारण आम बैठक बुलाने के लिए हिंदुस्तान जिंक के पास तीन महीने का समय था। सूचीबद्ध‍ कंपनियों के लिए भारतीय नियम यही कहता है।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा, अब यह मसला खत्म हो गया है क्योंकि तीन महीने बीत चुके हैं। मार्च में हिंदुस्तान जिंक ने 110 अरब रुपये के अंतिम लाभांश की घोषणा की। इसी नकदी भंडार से कंपनी की योजना अपने अधिग्रहण का वित्त पोषण करने का था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी का एकीकृत सकल निवेश और नकदी व नकदी समकक्ष 31 दिसंबर को 164.82 अरब रुपये था। हिंदुस्तान जिंक में भारत सरकार सबसे बड़ी अल्पांश शेयरधारक है, जिसके पास 29.54 फीसदी हिस्सेदारी है जबकि वेदांत के पास 64.9 फीसदी हिस्सेदारी।

सरकार ने वेदांत समूह की दो इकाइयों को खरीदने के हिंदुस्तान जिंक के प्रस्ताव का विरोध किया था क्योंकि सरकार का कहना है कि यह संबंधित पक्षकार लेनदेन है। सरकार ने यह कहते हुए भी इस प्रस्ताव का विरोध किया था कि सौदे के लिए वित्त पोषण नकदी भंडार से होगा। हिंदुस्तान जिंक के शेयर की कीमत सौदे की घोषणा के बाद से टूटा है, जिसने कुछ हिस्सेदारी बेचने की सरकार की योजना को झटका दिया। तब से सरकार ने अपनी योजना रोककर रखी है।

Also Read: तेल, जिंक उत्पादन बढ़ाने की योजना पर ध्यान दे रहे हैं Vedanta के सीईओ अनिल अग्रवाल

प्रस्ताव की समाप्ति वेदांत रिसोर्सेस के लिए झटका है क्योंकि अरबपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली खनन कंपनी ने बिक्री के जरिए अपने कर्ज 7.7 अरब डॉलर का कुछ हिस्सा कम करने की योजना बनाई थी। हिंदुस्तान जिंक, वेदांत और वित्त व खनन मंत्रालय को इस संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 9:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement