facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hiranmaye Energy insolvency: बोली प्रक्रिया जल्द शुरू होने की दिख रही आहट

Advertisement

Hiranmaye Energy insolvency: सूत्रों ने कहा कि हिरण्मय एनर्जी लिमिटेड (एचईएल) के ऋणदाता अगले कुछ सप्ताह के दौरान संकटग्रस्त थर्मल पावर कंपनी के लिए बोलियां आमंत्रित करेंगे।

Last Updated- April 09, 2024 | 11:24 PM IST
power consumption

Hiranmaye Energy insolvency: पश्चिम बंगाल की हिरण्मय एनर्जी, जिसे इस साल जनवरी में दिवालिया के लिए मंजूरी मिली थी, को उम्मीद है कि समाधान प्रक्रिया जल्द शुरू किए जाने के लिए कुछ लेनदारों के बीच शुरुआती मतभेद दूर हो जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि हिरण्मय एनर्जी लिमिटेड (एचईएल) के ऋणदाता अगले कुछ सप्ताह के दौरान संकटग्रस्त थर्मल पावर कंपनी के लिए बोलियां आमंत्रित करेंगे।

सरकारी स्वामित्व वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आरईसी लिमिटेड की याचिका पर कंपनी को दिवालिया के लिए मंजूर किया गया था। कंपनी का कुल कर्ज 2,000 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय कंपनी कानून अपील पंचाट (एनसीएलएटी) ने मार्च में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें आरईसी को हिरण्मय एनर्जी के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने से रोकने की मांग की गई थी।

हिरण्मय परियोजना के वित्तीय ऋणदाताओं ने कहा कि बीएचईएल को समाधान प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने के लिए कहने से, उन्हें उम्मीद है कि वे जल्द ही बोलियां आमंत्रित कर सकेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब स्थिति साफ होने से हमें बोली प्रक्रिया जल्द ही दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। बीएचईएल का बकाया दिवाला प्रक्रिया का हिस्सा माना जाएगा।’

सरकार के स्वामित्व वाली दिग्गज विनिर्माता बीएचईएल ने मध्यस्थता के फैसले से मिलने वाले अपने लंबित बकाया का हवाला देते हुए दिवाला प्रक्रिया रोकने के लिए याचिका दायर की थी। कंपनी ने कहा कि अपने लंबित भुगतान की वसूली के लिए बीएचईएल के मध्यस्थता मामले में हार के मद्देनजर बीएचईएल करीब 380 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है। यह मामला साल 2010 का है जब बीएचईएल को एचईएल बिजली परियोजना के लिए इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण की निविदा दी गई थी।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement