facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hiring: विकास को गति देने के लिए भर्तियां कर रहीं विमानन कंपनियां

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 11:44 PM IST
Rural and Urban Employment Boom: India’s Unorganised Sector Hits 15 Crore Jobs

देश और विदेश में अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए घरेलू विमानन कंपनियां भर्तियां बढ़ा रही हैं। भारत की सबसे बड़ी घरेलू विमानन कंपनी इंडिगो वित्त वर्ष 2024 में 5,000 से 6,000 कर्मियों के भर्ती की योजना बना रही है जबकि आकाश एयर 1,000 स्थायी कर्मियों की नियुक्ति करेगी।

पिछले हफ्ते एयर इंडिया ने कहा था कि वह 900 पायलट और 4,200 ट्रेनी क्रू सहित 5,100 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। यात्रियों की मांग में मजबूत सुधार, लागत के दबाव में कमी और अनुकूल विकास परिदृश्य की पृष्ठभूमि में भर्ती में तेजी आई है।

इंडिगो के अपने 300 से अधिक विमानों के बेड़े में 50 विमान और जोड़ेगी, जबकि आकाश नौ विमान जोड़ेगी और मार्च 2024 तक इसके पास 28 विमान होंगे। इंडिगो घरेलू बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के अलावा मध्य एशिया के शहरों के अलावा जकार्ता और नैरोबी जैसे अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों पर ध्यान दे रहा है।

आकाश एयर इस साल के अंत तक 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देगी। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने पहले ही 72 विमानों का ऑर्डर दे दिया है। इनमें से 18 विमान उसे मिल चुके हैं। 19वां विमान इस महीने मिल जाएगा।

कंपनी के मुख्य कार्याधिकारी विनय दुबे ने कहा कि विमानन कंपनी के पास अभी करीब 2,000 कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा, ‘अगले वित्त वर्ष के अंत तक हम 3,000 कर्मचारियों के करीब होंगे। हम 12 महीनों में 300 पायलटों की भर्ती करेंगे।’ हवाई अड्डे के संचालन में केबिन क्रू, इंजीनियरों और कर्मचारियों को भी काम पर रखा जाएगा।

दुबे ने कहा, ‘हम एक कर्मचारी-केंद्रित संगठन बना रहे हैं और अपने कर्मचारियों को बेहतर कार्य-अवकाश पैटर्न अन्य चीजों के बीच परिवहन तक आसान पहुंच प्रदान करते हैं। भर्तियां हमारे लिए कोई चुनौती नहीं रही है।’

छह महीने में आकाश के साथ दस लाख यात्रियों ने यात्रा की है। आकाश एयर बेंगलूरू से प्रतिदिन 36 उड़ानों का परिचालन करती है। यह शहर में तीसरी सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement