facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa में टॉप पोस्ट पर हुई हायरिंग, जानें नए अधिकारियों के नाम

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 11:10 PM IST
152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम Nykaa Q1 results: Nykaa's profit increased by 152 percent, strength came from beauty segment

फैशन क्षेत्र की ई-कॉमर्स फर्म नायिका (Nykaa) ने पी. गणेश को अपना नया मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) और राजेश उप्पलपति को अपना मुख्य तकनीकी अधिकारी (CTO) नियुक्त किया है। इसके अलावा तकनीक, वित्त, कारोबार और मार्केटिंग में कई नए वरिष्ठ अधिकारियों को ‘इसके विकास के अगले चरण की अगुआई’ के लिए नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

कंपनी ने कहा कि ये नए अधिकारी मौजूदा नेतृत्व में शामिल होंगे, जिनकी संख्या अब 50 से ज्यादा है तथा कंपनी के विकास के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में योगदान करेंगे।

टैफे ग्रुप, पिडीलाइट इंडस्ट्रीज और गोदरेज ग्रुप जैसी कंपनियों में CFO के रूप में काम करने के बाद गणेश अब Nykaa के लिए वित्त का नेतृत्व करेंगे। इसी तरह उप्पलपति CTO के रूप में Nykaa में शामिल होने से पहले एमेजॉन (Amazon) में 20 साल के कार्यकाल के बाद इंट्यूइट में काम किया था।

Also Read: JSW की नजर EV मार्केट पर, चीनी कंपनियों संग बात कर कंपनी बना रही ये प्लान

इनके अलावा अभिषेक अवस्थी, ईश्वर पेरला, ध्रुव माथुर और अमित कुलश्रेष्ठ मौजूदा तकनीकी नेतृत्व टीम में शामिल हुए हैं, जबकि सुजीत जैन कानूनी और नियामक अधिकारी के रूप में शामिल हुए हैं। टीवी वेंकटरामन पर आंतरिक ऑडिट और जोखिम प्रबंधन चार्टर की जिम्मेदारी होगी।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement