facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hitachi Energy का चेन्नई में सबसे बड़ा ग्लोबल तकनीकी और इनोवेशन केंद्र

Advertisement

हिताची एनर्जी का यह वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष केंद्र 3,00,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसमें लगभग 50,000 वर्ग फुट प्रयोगशाला को समर्पित स्थान है।

Last Updated- October 05, 2023 | 10:29 PM IST
Hitachi Energy

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आज चेन्नई में हिताची एनर्जी के सबसे बड़े वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र का स्वामित्व हिताची एनर्जी टेक्नोलॉजी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के पास है, जो स्विट्जरलैंड की हिताची एनर्जी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।

हिताची एनर्जी का यह वैश्विक प्रौद्योगिकी और नवोन्मेष केंद्र 3,00,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जिसमें लगभग 50,000 वर्ग फुट प्रयोगशाला को समर्पित स्थान है। इस इकाई में ग्रिड ऑटोमेशन, ट्रांसफॉर्मर, हाई-वोल्टेज और ग्रिड एकीकरण में विशेषज्ञता प्राप्त पोस्ट-डॉक्टरेट, डॉक्टरेट और स्नातकोत्तर डिग्री वाले 2,500 से अधिक ऊर्जा रूपांतरण के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ रहेंगे। आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे के रूप में तैयार किया गया यह केंद्र विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने वाले कारोबारी मॉडलों को संपूर्ण समर्थन प्रदान कर सकता है।

स्टालिन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तमिलनाडु में खुलने वाले ऐसे विश्व स्तरीय नवोन्मेष और प्रौद्योगिकी केंद्र हमारी स्थानीय प्रतिभा की गुणवत्ता को दर्शाते हैं तथा ये केंद्र वर्ष 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के राज्य के दृष्टिकोण को और बढ़ावा देंगे।

Advertisement
First Published - October 5, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement