facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Home buyer sentiment: 50 फीसदी खरीदार चाहते हैं 3 BHK मकान खरीदना

Advertisement

Home buyer sentiment: Delhi-NCR में सबसे ज्यादा 54 फीसदी की पसंद 3 BHK मकान। लग्जरी मकानों की भी बढ़ी मांग, किफायती मकानों की मांग में आई कमी

Last Updated- March 05, 2024 | 4:31 PM IST
Real Estate

Home buyer sentiment: देश में बड़े मकानों (3 BHK) की मांग तेजी से बढ़ रही है। उद्योग संगठन फिक्की और संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक के सर्वे के अनुसार 50 फीसदी खरीदारों की प्राथमिकता बड़े मकान खरीदने की है। FICCI-ANAROCK Consumer Sentiment Survey (H2 2023) के अनुसार अब 3 BHK मकानों की सबसे अधिक मांग है।

पिछले साल की दूसरी छमाही में कम से कम 50 फीसदी खरीदार इस आकार के मकानों को खरीदना चाहते हैं, जबकि वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में 42 फीसदी लोग 3 BHK मकान खरीदना चाहते थे। पिछले साल की दूसरी छमाही में इसके 38 फीसदी खरीदारों की प्राथमिकता 2 BHK मकान खरीदने की है। संपत्ति की कीमत बढ़ने के बावजूद बड़े मकानों की मांग बढ़ रही है।

बड़े मकानों की मांग कहां है ज्यादा

3 BHK मकानों की मांग बेंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर में ज्यादा है। दिल्ली-एनसीआर में सबसे अधिक 54 फीसदी खरीदार की पसंद 3 BHK मकान हैं। इसके बाद चेन्नई में 53 फीसदी, हैदराबाद में 48 फीसदी, बेंगलूरू और कोलकाता में 47-47 फीसदी, पुणे में 45 फीसदी और मुंबई-एमएमआर में 44 फीसदी खरीदार 3 BHK मकान खरीदना चाहते हैं। एमएमआर में 44 फीसदी खरीदारों की प्राथमिकता 2 BHK मकान हैं, जबकि 17 फीसदी खरीदारों की 1 BHK।

लग्जरी मकानों की बढ़ी मांग

लग्जरी मकानों (1.5 करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले) की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इस सर्वे के अनुसार 2023 की दूसरी छमाही में कम से कम 20 फीसदी लोगों ने कहा कि वे लग्जरी मकान खरीदना चाहते हैं, जबकि 2021 की दूसरी छमाही में यह आंकड़ा 12 फीसदी ही था। 45 से 90 लाख रुपये कीमत वाले मकान लोगों के लिए सबसे लोकप्रिय बने हुए हैं। 33 फीसदी से अधिक खरीदार इसके पक्ष में हैं।

Also read: Tata Sons के IPO को 96 अरब डॉलर तक का मिल सकता है मूल्यांकन: Spark

किफायती मकानों की मांग घटी

फिक्की-एनारॉक के इस सर्वे में बड़े और लग्जरी मकानों की मांग तो बढ़ी है। लेकिन किफायती मकानों की मांग में कमी दर्शाई गई है। 2023 की दूसरी छमाही में किफायती मकानों की हिस्सेदारी 21 फीसदी रही, जबकि 2021 में यह 25 फीसदी और 2020 में 40 फीसदी थी।

एनारॉक समूह के अध्यक्ष अनुज पुरी कहते हैं कि बड़े मकानों की आपूर्ति उनकी मांग के अनुरूप है। एनारॉक के डेटा के अनुसार शीर्ष 7 शहरों में औसत फ्लैट का आकार पिछले साल की तुलना 11 फीसदी बढ़ गया है। यह 2022 में 1,175 वर्ग फुट से बढ़कर 2023 में 1,300 वर्ग फुट हो गया। सर्वेक्षण से यह भी पता चला है कि पहली बार नए लॉन्च की तुलना में रेडी-टू-मूव मकानों की मांग कम है। 2023 की दूसरी छमाही में रेडी टू होम और नये लॉन्च मकानों का रेशियो 2021 की दूसरी छमाही में 32:24 के मुकाबले 23:24 रह गया। दिलचस्प बात यह है कि यह 2020 की पहली छमाही में 46:18 था।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement