facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm Payments Bank के लिए राहत की उम्मीद खत्म! RBI गवर्नर ने दिया बड़ा बयान

Advertisement

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई व्यापक मूल्यांकन के बाद ही विनियमित संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करता है।

Last Updated- February 12, 2024 | 5:09 PM IST
Paytm
Representative Image

Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई पर अपना रुख साफ कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए “शायद ही कोई गुंजाइश” है।

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर लगाई थी रोक

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट, फास्टैग और अन्य साधनों में जमा या टॉप-अप स्वीकार करने से रोक दिया था।

दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए दास ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए “शायद ही कोई जगह” है।

उन्होंने यह भी कहा कि आरबीआई व्यापक मूल्यांकन के बाद ही विनियमित संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें: Paytm Payments Services में चीन से FDI प्रवाह की जांच कर रही है सरकार

दास ने इस बात पर जोर देते हुए कि आरबीआई फिनटेक सेक्टर का समर्थन करता है, दास ने कहा कि वह ग्राहकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक जल्द ही पेटीएम मामले पर एफएक्यू (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल) जारी करेगा।

यह भी पढ़ें: Paytm की प्रमोटर कंपनी बनाएगी सलाहकार समिति, SEBI के पूर्व प्रमुख दामोदरन करेंगे अगुआई

Paytm के सीईओ ने जारी किया था बयान

कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी पूर्ण अनुपालन के साथ देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध है।
शर्मा ने कहा, ‘‘ पेटीएम इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए…आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी इसी तरह काम करता रहेगा।’’

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement