facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Foxconn कर्मियों के लिए बना हॉस्टल, भारत में पहली बार कोई राज्य सरकार प्राइवेट कंपनी के लिए कर रही ऐसी व्यवस्था

Advertisement

इस सफलता को देखते हुए ताइवान की फैबलेस हार्डवेयर दिग्गज अडाटा टेक्नोलॉजी ने भी अपने 2,000 कर्मचारियों के लिए इसी तरह की सुविधा तैयार करने के लिए राज्य सरकार से संपर्क किया है।

Last Updated- August 14, 2024 | 10:51 PM IST
Foxconn

देश में पहली बार कोई राज्य सरकार किसी निजी कंपनी के कर्मचारियों के रहने के लिए कई एकड़ में फैला हॉस्टल बना रही है। तमिलनाडु सरकार ऐपल के लिए ठेके पर आईफोन बनाने वाली कंपनी फॉक्सकॉन की 18,720 महिला कर्मचारियों के लिए राजधानी चेन्नई के पास वल्लम वडागल में 17 अगस्त को इस हॉस्टल का उद्घाटन करेगी। कंपनी के कर्मचारियों के लिए इस तरह की व्यवस्था चीन और वियतनाम जैसे देशों में काफी सफल रही है और तमिलनाडु सरकार ने भी उसी तर्ज पर यह हॉस्टल बनाया है।

अनूठी बात है कि फॉक्सकॉन के लिए यह आवासीय परिसर राज्य सरकार ही चलाएगी और इसका रखरखाव भी उसी के जिम्मे होगा। यह परिसर उस समय बना है, जब बताया जा रहा है कि ऐपल 78,000 लोगों के लिए आवासीय परियोजना तैयार करने जा रही है, जिनमें से 58,000 फ्लैट तमिलनाडु में होंगे। 18,000 कर्मचारियों के लिए इसी तरह का आवासीय परिसर श्रीपेरंबुदूर में भी बनने वाला है, जिसे खुद फॉक्सकॉन चलाएगी।

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने कहा, ‘निवेशकों के लिए यह उपलब्धि हमारे नए तरीके के नीति-निर्माण और निजी क्षेत्र के साथ सहयोग की हमारी मंशा को दर्शाती है। इसके साथ ही यह निजी संस्थाओं के साथ केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक विभिन्न हितधारकों को एकजुट करने तथा व्यापक स्तर पर परियोजनाओं को कुशलतापूर्वक क्रिया​न्वित करने की हमारा क्षमता को दर्शाती है।’ उन्होंने कहा, ‘यह परियोजना सुरक्षित और स्वच्छ आवास सुविधाओं को सुनिश्चित करके ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को श्रमबल में शामिल करने के हमारे समर्पित प्रयास की बानगी भी है।’

फॉक्सकॉन मॉडल की सफलता को देखते हुए ताइवान की फैबलेस हार्डवेयर दिग्गज अडाटा टेक्नोलॉजी ने भी अपने 2,000 कर्मचारियों के लिए इसी तरह की सुविधा तैयार करने के लिए राज्य सरकार से संपर्क किया है।

फॉक्सकॉन के लिए बनाई गई परियोजना पर 706.5 करोड़ रुपये खर्च हुए, जिसमें से 490 करोड़ रुपये भारतीय स्टेट बैंक के कर्ज से आए। वल्लम वडागल के इस परिसर को तमिलनाडु राज्य उद्योग संवर्द्धन निगम (सिपकॉट) संभालेगा। केंद्र सरकार ने किफायती आवास योजना के तहत इस परियोजना के लिए करीब 37.44 करोड़ रुपये का अंशदान दिया है।

सिपकॉट के प्रबंध निदेशक के सेंथिल राज ने कहा, ‘सिपकॉट औद्योगिक कामागारों को रहने और काम करने के लिए सुर​क्षित, सुविधाजनत और शांत माहौल प्रदान करना चाहता है। कार्यस्थल के नजदीक आवास होने से न केवल उत्पादकता बढ़ेगी ब​ल्कि कर्मचारियों को काम के बाद खुद के लिए सुखद समय निकालने और बिताने का मौका भी मिलेगा।’

फॉक्सकॉन के इस हॉस्टल का उद्घाटन 17 अगस्त को किया जाएगा। इसमें 13 ब्लॉक हैं और हर ब्लॉक में 10-10 मंजिल हैं। प्रत्येक मंजिल पर 24 कमरे हैं और हरेक कमरे में 6 कर्मचारियों के रहने की सुविधा होगी। कुल 20 एकड़ में फैले इस आवासीय परिसर में 5 एकड़ खुला क्षेत्र होगा। कर्मचारियों की सुविधा के लिए 1,170 सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। रसोई फॉक्सकॉन संभालेगी। यहां बड़ा डाइनिंग हॉल बनाया गया है, जिसमें एक साथ 4,000 लोग बैठकर भोजन कर सकते हैं।

कर्मचारियों के मनोरंजन के लिए आउटडोर खेलों की जगह भी रखी गई है। यहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सुपरमार्केट के लिए भी जगह है।

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement