facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ ने फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल किए: मैक्रोटेक

Advertisement

ट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में बढ़ा विवाद, विशेष समिति करेगी जांच

Last Updated- April 02, 2025 | 10:35 PM IST
Demand for real estate in India will remain strong, Chairman of HoABL said - Revenue may increase by 40 percent भारत में रियल एस्टेट की मांग बनी रहेगी मजबूत, HoABL के चेयरमैन ने कहा- 40 फीसदी बढ़ सकता है रेवेन्यू

रियल एस्टेट कंपनी मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा’ (एचओएबीएल) ने कंपनी के ब्रांड और पंजीकृत ट्रेडमार्क ‘लोढ़ा’ का दुरुपयोग करने के लिए ‘फर्जी दस्तावेजों’ का इस्तेमाल किया है। अभिषेक लोढ़ा के नेतृत्व वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स और उनके छोटे भाई अभिनंदन लोढ़ा द्वारा गठित एचओएबीएल, ब्रांड ‘लोढ़ा’ के इस्तेमाल को लेकर कानूनी विवाद लड़ रहे हैं। जनवरी में मैक्रोटेक डेवलपर्स ने बंबई उच्च न्यायालय में एचओएबीएल के खिलाफ उसके ट्रेडमार्क के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया और उचित निषेधाज्ञा, राहत और हर्जाने की मांग की।

‘लोढ़ा’ ब्रांड के तहत संपत्तियां बेचने वाली मैक्रोटेक डेवलपर्स देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनी में से एक है, जबकि एचओएबीएल प्रमुख शहरों में आवासीय भूखंडों के विकास में लगी हुई है। मैक्रोटेक डेवलपर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना ने कहा कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड) ने ‘कंपनी की साख, ब्रांड और पंजीकृत ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने के लिए जाली दस्तावेजों का उपयोग करने की साजिश का गंभीर संज्ञान लिया है।’

बोर्ड ने इस पर गौर करने और उचित कानूनी कार्रवाई के लिए निदेशकों की विशेष समिति गठित की है। इसमें कहा गया है कि अभिषेक लोढ़ा ने समिति का हिस्सा न बनने का अनुरोध किया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Advertisement
First Published - April 2, 2025 | 10:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement