facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश के टॉप 8 शहरों में महंगे हुए मकान, जानिए दिल्ली-NCR में कितनी बढ़ी कीमतें

Advertisement

गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो मार्केट में मकान की संशोधित कीमतें अब इस क्षेत्र में सबसे अधिक है। इससे पहले दिल्ली के माइक्रो मार्केट की आवास कीमतें अब तक सबसे अधिक थी।

Last Updated- June 21, 2023 | 5:34 PM IST
Home Loan

भारत में रियल एस्टेट सेक्टर अब न सिर्फ कोविड महामारी से उबर चुका है बल्कि तेज रफ्तार से दौड़ने भी लगा है। क्रेडाई-कोलियर्स- लायसेस फोरस की एक रिपोर्ट के मुताबिक मजबूत मांग व खर्च बढ़ने से 8 प्रमुख शहरों में मकान की कीमतों में 8 फीसदी का इजाफा हुआ है। दिल्ली-NCR में घरों की कीमतों में सबसे अधिक 16 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इसके बाद कोलकाता में 15 फीसदी और बेंगलूरु में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

8 प्रमुख शहरों में घर खरीदना हुआ महंगा

देश के 8 प्रमुख शहरों में घर खरीदने का सपना अब और महंगा हो गया है। क्रेडाई-कोलियर्स- लायसेस फोरस हाउसिंग प्राइस ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 की पहली तिमाही में मकान की कीमतों में 8 फीसदी इजाफा हुआ है। दिल्ली-NCR में सालाना आधार पर कीमतें 16 फीसदी, कोलकाता में 15 फीसदी, बेंगलूरु में 14 फीसदी, हैदराबाद में 13 फीसदी, पुणे और अहमदाबाद में 11 फीसदी तक बढ़ीं है।

सबसे ज्यादा दिल्ली-NCR में बढ़ी कीमतें

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR में आवास की कीमतें पिछली 11 तिमाहियों में लगातार बढ़ी हैं। विशेष रूप से द्वारका एक्सप्रेसवे में 59 फीसदी की महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई, जिसका मुख्य कारण सेंट्रल पेरिफेरल रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे को NH- 8 से जोड़ने वाला लूप था। गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर आवास की कीमतें भी सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड माइक्रो मार्केट में मकान की संशोधित कीमतें अब इस क्षेत्र में सबसे अधिक है। इससे पहले दिल्ली के माइक्रो मार्केट की आवास कीमतें अब तक सबसे अधिक थी। महामारी से पहले के स्तर की तुलना में इस क्षेत्र में बिना बिके मकानों की संख्या में 38 फीसदी की गिरावट आई है, जो देश के टॉप 8 शहरों में सबसे अधिक है।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement